{"_id":"68613adfc5795235fc04b240","slug":"bharatpur-news-major-accident-due-to-collapse-of-mud-in-bharatpur-four-dead-two-injured-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: भरतपुर में मिट्टी की ढाय गिरने से बड़ा हादसा, चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: भरतपुर में मिट्टी की ढाय गिरने से बड़ा हादसा, चार की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के भरतपुर जिले के नगला जंगी गांव में चंबल पाइपलाइन परियोजना के तहत खुदाई के दौरान मिट्टी लेने गए 6 लोग मिट्टी की ढाय गिरने से दब गए।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भरतपुर के गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव नगला जंगी में उस समय हड़कंप मच गया जब चंबल की पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी निकालते वक्त मिट्टी की ढाय गिर गई। इस हादसे में 6 लोग दब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 2 घायल हैं। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के उत्तू गांव के रहने वाले थे, जो चिकनी मिट्टी लेने वहां आए थे। बताया जा रहा है कि ये मिट्टी गांव में मिट्टी के चूल्हे बनाने के लिए ली जा रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया।
चीख-पुकार सुनकर गांववालों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। जिला कलेक्टर कमर चौधरी, एसपी मृदुल कछावा, और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में अनुकूल, विमला देवी, योगेश कुमारी और विनोद देवी शामिल हैं। एक महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जबकि दो घायल लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर
चिकनी मिट्टी के लिए खुदाई कर रहे थे लोग
ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में मिट्टी के चूल्हे बनाए जाते हैं, जिस पर खाना पकाया जाता है। इस पर बना खाना स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। चिकनी पीली मिट्टी चूल्हे बनाने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। जब गांव के लोगों को पता चला कि पाइपलाइन की खुदाई में चिकनी मिट्टी निकली है, तो वे उसे लेने पहुंचे थे। प्रशासन ने बताया कि यह खुदाई चंबल नदी से भरतपुर तक पानी लाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य के तहत हो रही थी। खुदाई के दौरान निकली चिकनी मिट्टी को लेने के लिए ग्रामीण नीचे उतरे थे और तभी यह हादसा हो गया।
Trending Videos