सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Former Pradhan's live-in partner brutally beaten up by family members after she refused to marry

Bharatpur: पूर्व प्रधान की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, शादी के लिए इंकार करने से नाराज चल रहे थे घरवाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Jun 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur: रचना मूल रूप से नगला गोपीनाथ की रहने वाली है। घटना के दिन उसके परिजन कामां पहुंचे और गुस्से में आकर ईंट-भाटा और थप्पड़ों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

Bharatpur: Former Pradhan's live-in partner brutally beaten up by family members after she refused to marry
परिजनों ने की बेरहमी से पिटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर के कामां थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान रचना की परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि रचना शादी से इनकार कर रही थी और फिलहाल एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है, जिससे नाराज होकर उसके परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रचना को पहले कामां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया है।

Trending Videos

पीड़िता रचना ने बताया कि वह फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती है, इसलिए वह फिलहाल शादी नहीं करना चाहती। इसी वजह से वह कामां में किराए पर कमरा लेकर रह रही है और पूर्व उपप्रधान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी के विरह में पति की मौत, तीन बच्चे हुए बेसहारा; पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

रचना मूल रूप से नगला गोपीनाथ की रहने वाली है। घटना के दिन उसके परिजन कामां पहुंचे और गुस्से में आकर ईंट-भाटा और थप्पड़ों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। रचना का कहना है कि अगर मोहल्लेवाले समय पर नहीं आते, तो उसके परिजन उसे जान से मार देते। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed