सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Sensation due to finding dead bodies of woman, youth and child in Kanjauli village

Bharatpur News: कंजौली गांव में महिला, युवक और बच्चे के शव मिलने से सनसनी; मौके से जहरीला पाउडर बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Aug 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur: पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात 10:30 बजे तक घटनास्थल पर कोई नहीं था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों लोग रात के दौरान ही वहां पहुंचे होंगे। शवों के पास एक पैकेट में पाउडर जैसा संदिग्ध पदार्थ मिला है, जिसे जहरीला माना जा रहा है।

Bharatpur News: Sensation due to finding dead bodies of woman, youth and child in Kanjauli village
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले के कंजौली गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला, एक युवक और एक नाबालिग बच्चे के शव सड़क किनारे एक दुकान के बाहर पड़े मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को शवों के पास से जहरीले पाउडर का एक पैकेट भी मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है।

Trending Videos

एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने सेवर थाना पुलिस को तीन शवों की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला, युवक और बच्चे की लाशें दुकान के बाहर अलग-अलग पड़ी थीं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन महिला और युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही पहुंचे थे तीनों, पाउडर से मौत की आशंका
पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात 10:30 बजे तक घटनास्थल पर कोई नहीं था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों लोग रात के दौरान ही वहां पहुंचे होंगे। शवों के पास एक पैकेट में पाउडर जैसा संदिग्ध पदार्थ मिला है, जिसे जहरीला माना जा रहा है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर मौके से नमूने और अन्य सबूत एकत्रित करवाए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।


पढ़ें: करणी विहार में डॉक्टर को धमकी भरा लेटर, 40 लाख की रंगदारी मांगी, लिखा- 24 घंटे बेटी पर नजर है

सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ जारी
पुलिस टीम आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि तीनों कौन थे और घटना के पीछे की असली वजह क्या है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई साजिश है। मृतकों की पहचान होने के बाद ही केस की दिशा और स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed