सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Woman Assaulted by In-Laws Attempt to Snatch Child Foiled Husband and sasur Arrested

बेरहम ससुराल: बहू को घर से निकाला, छह महीने बाद बुलाया और मारपीट कर तोड़ा पैर, बच्चा भी छीना; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

भरतपुर में ससुराल वालों ने महिला से मारपीट कर उसका बच्चा छीन लिया। मारपीट में पीड़िता के पैर की हड्डी टूट गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Bharatpur Woman Assaulted by In-Laws Attempt to Snatch Child Foiled Husband and sasur Arrested
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले के गहनौली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट और बच्चे को छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को उसका बच्चा वापस दिलाया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


पीड़िता पिंकी (35) निवासी सारस चौराहा ने बताया कि उसकी शादी करीब 9 साल पहले नगला पुठ गांव निवासी मोनू से हुई थी। शादी के बाद लंबे समय तक संतान न होने पर ससुराल वाले उसे ताने देकर परेशान करते रहे। डेढ़ साल पहले पिंकी ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। करीब 6 महीने पहले ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह भरतपुर के सारस चौराहे पर किराए के मकान में अपने बेटे के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पैर के हड्डी टूटी
गुरुवार को ससुराल पक्ष ने उसे घर बुलाया और वहां उसके बच्चे को छीनने की कोशिश की। पिंकी ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उसके पैरों में फ्रैक्चर समेत कई चोटें आईं। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पिंकी किसी तरह गहनौली थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मेडिकल करवाकर पिंकी को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बच्चे को भी सुरक्षित उसके सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें: सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना, तस्वीरें

पति और ससुर गिरफ्तार
गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह छौंकर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के दौरान महिला का पति मोनू फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पति और ससुर लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।


ये भी पढ़ें: साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed