सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Government doctor burnt alive in car

Bharatpur News: कार में जिंदा जल गए सरकार चिकित्सक

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Government doctor burnt alive in car
कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी व अन्य - फोटो : mathura
विज्ञापन
भरतपुर। जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सरकारी चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार मीणा की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना भुसावर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
Trending Videos


गंगापुर सिटी निवासी डॉ. विनोद कुमार मीणा भुसावर के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। भुसावर-वैर मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि डॉ. मीणा कार से बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकलवाकर भुसावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।थानाधिकारी नरेश शर्मा ने चिकित्सक के परिजन को सूचना दे दी है।

उनके आने के बाद आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार संभवतः सीएनजी से चल रही थी, टक्कर लगने के बाद गैस लीक हो गई जो आग लगने का कारण बनी। हालांकि आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है। डॉ. विनोद मीणा अपने पीछे एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता की कोरोना संक्रमण के दौरान मृत्यु हो चुकी है। चिकित्सा विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed