सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News Cow Smuggler Killed in Encounter with Police, 3 Cops Injured in Gunfire Exchange

Rajasthan: पुलिस और गो तस्करों के बीच आमने-सामने आधे घंटे तक फायरिंग, एक की मौत, तीन पुलिसवालों को भी लगी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: डीग एसपी राजेश मीणा ने बताया हासम कांडा पर 45 हजार का इनाम घोषित है। पहाड़ी थाने और डीग जिले के अन्य थानों समेत दूसरे जिलों में भी करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस पर पहले भी फायरिंग कर चुका है।

Rajasthan News Cow Smuggler Killed in Encounter with Police, 3 Cops Injured in Gunfire Exchange
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पहाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गौ तस्कर कांडा उर्फ हासिम और उसका बेटा आशिक घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में पहाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने आशिक को मृत घोषित कर दिया। उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ उस समय हुई जब कांडा और उसका गैंग गौ तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें कांडा और आशिक दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'मेरी पत्नी भाग गई है, ढूंढ दीजिए मंत्री जी'...हाथ जोड़कर दिलावर के सामने बोला शख्स; क्या है मामला?

कांडा उर्फ हासिम पर हत्या, लूट, गौ तस्करी और गोकशी जैसे 35 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर रेंज आईजी की ओर से 45 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं उसके बेटे आशिक के खिलाफ भी हत्या व गौ तस्करी से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहाड़ी थाना क्षेत्र के कनवाड़ी गांव के निवासी थे।


मुठभेड़ के दौरान गैंग के अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीग एसपी राजेश मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाधिकारी व रेंज स्पेशल टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed