सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Signs of reconciliation in Bharatpur former royal family after 5 years Vishvendra Singh shares photo with son

Rajasthan: पांच साल बाद भरतपुर पूर्व राजपरिवार में सुलह के संकेत, विश्वेन्द्र सिंह ने बेटे संग साझा की तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur News: भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में पांच साल से चला आ रहा विवाद सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। विश्वेन्द्र सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह की साझा तस्वीर और सोशल मीडिया पोस्ट से रिश्तों में आई नरमी के संकेत मिले हैं।

Signs of reconciliation in Bharatpur former royal family after 5 years Vishvendra Singh shares photo with son
पूर्व राजपरिवार में सुलह के संकेत, विश्वेन्द्र सिंह ने बेटे संग साझा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में करीब पांच वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद अब सुलह की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व मंत्री और राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह ने लंबे समय बाद बेटे युवराज अनिरुद्ध सिंह के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Trending Videos

 
जवाहर रिजॉर्ट में हुई मुलाकात
विश्वेन्द्र सिंह ने साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा कि आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद उनके बेटे युवराज अनिरुद्ध से भरतपुर में सुखद मुलाकात हुई। इस पोस्ट को पारिवारिक रिश्तों में आई नरमी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनिरुद्ध सिंह का हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब
पिता की पोस्ट के जवाब में अनिरुद्ध सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि उन्हें कॉफी पीने का शौक है, पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है, इसलिए वे कॉफी पीने चले गए। दोनों की पोस्ट के बाद सुलह की संभावनाओं को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
 
पांच वर्षों से चला आ रहा था तनाव
विश्वेन्द्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह के बीच बीते करीब पांच वर्षों से संबंधों में तनाव बना हुआ था। 31 मई 2021 को अनिरुद्ध सिंह ने पहली बार सोशल मीडिया के माध्यम से पिता से अनबन की बात सार्वजनिक की थी। इससे पहले दोनों पारिवारिक विवाद की चर्चाओं को नकारते रहे थे।

पढ़ें- Rajasthan: मामा ने दिए 81 लाख नकद, 25 तोला सोना और..., इस बार ब्राह्मण भाइयों के करोड़ों के मायरे की चर्चा
 
प्रॉपर्टी विवाद बना टकराव की बड़ी वजह
करीब छह महीने पहले 24 अगस्त 2025 को विश्वेन्द्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पारिवारिक कलह को लेकर खुलकर अपनी बात रखी थी। उस समय अनिरुद्ध सिंह ने पिता पर बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया था।
 
विश्वेन्द्र सिंह ने रखी थी अपनी सफाई
इन आरोपों के जवाब में विश्वेन्द्र सिंह ने कहा था कि बंध बारैठा की कोठी उनकी निजी संपत्ति थी, न कि राजपरिवार की। उन्होंने स्पष्ट किया था कि संपत्ति बेचने का उन्हें पूरा अधिकार था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि पत्नी दिव्या सिंह ने उनसे जबरन लिखवाकर कोठी बिकवाई और उस राशि से दिल्ली में अपने नाम पर महंगा फ्लैट खरीदा।
 
अदालत तक पहुंचा विवाद
पारिवारिक विवाद के चलते मार्च 2024 में विश्वेन्द्र सिंह ने बेटे अनिरुद्ध सिंह और पत्नी दिव्या सिंह के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि एसडीएम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। अब पांच वर्षों बाद पिता और पुत्र की साथ आई तस्वीर ने यह संकेत जरूर दिए हैं कि भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में रिश्तों की बर्फ पिघल रही है। आने वाले समय में यह सुलह किस हद तक आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed