Bharatpur News: टेंपो चालक ने सुजान गंगा नहर में लगाई छलांग, हुई मौत; आर्थिक तंगी से था परेशान
Bharatpur News: भरतपुर में आर्थिक तंगी से परेशान टेंपो चालक अतुल चौहान ने शनिवार सुबह सुजान गंगा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर शहर में आर्थिक परेशानियों से त्रस्त एक टेंपो चालक ने शनिवार सुबह सुजान गंगा नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक की पहचान अतुल चौहान, निवासी गोपालगढ़ के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, अतुल चौहान लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी कारण मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। परिवार पहले से ही दुखों से घिरा हुआ था क्योंकि अतुल के एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस वजह से घर में आर्थिक बोझ और दुख का साया बना हुआ था।
शनिवार सुबह अतुल चौहान ने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मथुरा गेट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम को भी बुलाया गया।
पढ़ें- Rajasthan Politics: 'मुझसे पूछते हैं, आप कहां की विधायक हैं', कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी का सीएम भजनलाल पर तंज
सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने नहर में उतरकर काफी मशक्कत के बाद अतुल चौहान का शव बाहर निकाला। शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा गेट थाना के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.