पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner PBM Hospital Mother Dies in Trauma ICU Days After C-Section Delivery

Rajasthan: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ट्रॉमा ICU में तोड़ा दम; तीन दिन पहले हुई थी नवजात की मौत

Mon, 06 Jul 2026 09:39 AM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 09:39 AM IST
सार

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता लाली और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bikaner PBM Hospital Mother Dies in Trauma ICU Days After C-Section Delivery
इलाज के दौरान प्रसूता की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नवजात की मौत के बाद रविवार देर रात प्रसूता लाली ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दोहरी त्रासदी के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने अस्पताल की उपचार व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीन जुलाई को जनाना अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में लाली का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उपचार के दौरान प्रसूता को कार्डियक अरेस्ट भी आया। डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन लगातार नाजुक बनी हालत के कारण रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। इससे पहले उसके नवजात शिशु की भी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन


मौत के बाद अस्पताल में बढ़ा आक्रोश
प्रसूता की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंच गए और नाराजगी जताई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PBM अस्पताल में फिर टूटा एक परिवार! दूसरी प्रसूता की मौत से बढ़ा बवाल, इलाज और व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

अन्य मरीजों का भी चल रहा उपचार
इस मामले से जुड़ी अन्य महिलाओं में कमला का इलाज मेडिसिन आईसीयू में चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, इमारती को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर एम्स रेफर किया गया है। प्रसूता और नवजात की मौत के बाद पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed