पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Tragedy on Jaipur Road two Killed as Speeding Fortuner Hits Scooty Rolls Over Several Times

बीकानेर में हादसा: फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, कई बार पलटने के बाद पोल से टकराई; दो की मौत

Sat, 04 Jul 2026 10:52 AM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

बीकानेर के जयपुर रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन कई बार पलटकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tragedy on Jaipur Road two Killed as Speeding Fortuner Hits Scooty Rolls Over Several Times
बीकानेर के जयपुर रोड पर रफ्तार का कहर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीकानेर शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जयपुर रोड स्थित हल्दीराम प्याऊ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पहले स्कूटी से टकराई और फिर कई बार पलटते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देर रात तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर अचानक नियंत्रण खो बैठी। वाहन ने सड़क पर जा रहे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद फॉर्च्यूनर कई बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन


दो युवकों की मौके पर ही मौत
हादसे में फॉर्च्यूनर सवार मानवेंद्र सिंह सोढ़ा (निवासी पूगल, वर्तमान पता जयपुर रोड) और पुनीत चौधरी (निवासी इंद्रा कॉलोनी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक को तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Balotra News: पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण आज, राजस्थान बनेगा देश का नया ऊर्जा हब, जानिए इसकी खास बातें


तेज धमाके की आवाज सुन जुटी भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर और वाहन के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed