बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Congress Stages Massive Protest Over PBM Hospital Issue, Dotasra and Jully Target State Government

Bikaner News: पीबीएम अस्पताल के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, डोटासरा-जूली ने सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 07:24 PM IST
Bikaner: Congress Stages Massive Protest Over PBM Hospital Issue, Dotasra and Jully Target State Government
पीबीएम अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं, प्रसूताओं की मौत के मामलों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मस्जिदों और दरगाहों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कर्मचारी मैदान में आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट में SOG की बड़ी कार्रवाई, विदेश से MBBS करने वाले तीन और डॉक्टर गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगातार सामने आ रही शिकायतों और प्रसूताओं की मौत के मामलों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका आरोप था कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और आम जनता को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। डोटासरा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मस्जिदों और दरगाहों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने कानून-व्यवस्था, किसानों को नकली खाद-बीज की आपूर्ति, महिलाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया। सभा में विधायक सुशीला डूडी, विधायक शिमला नायक, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चानौत आंदोलन: महापंचायत से पहले 10 फेसबुक अकाउंट और 20 से ज्यादा सोशल मीडिया चैनल बैन

VIDEO: प्रायोगिक अंक जमा नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई, नोटिस जारी

30 Jun 2026

नारनौल में गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, 55 जोड़ी ट्रेनों में 147 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे

यमुनानगर में गुरुद्वारा किला लोहगढ़ साहिब में योग शिविर पर विवाद, सिख संगत ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

30 Jun 2026

लखनऊ में टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत

30 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: ईमानदारी की मिसाल! टोल कर्मियों और पुलिस ने सुरक्षित लौटाया नगदी से भरा बैग

30 Jun 2026

VIDEO: परिचालक चला रहा था बस...यमुना एक्सप्रेस-वे हुए हादसे का सच, चार लोगों की चली गई जान

30 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में पुलिस-लुटेरों की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा दबोचा गया

30 Jun 2026

VIDEO: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, हादसे में चार लोगों की मौत, कई लोग घायल

30 Jun 2026

Video: अयोध्या आईटीआई के अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले में 1155 युवाओं की भागीदारी

30 Jun 2026

VIDEO: खाद्य सुरक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

30 Jun 2026

VIDEO: डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी की बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन

30 Jun 2026

VIDEO: 78वें सीए स्थापना दिवस पर खेल दिवस का किया आयोजन

30 Jun 2026

VIDEO: डाक टिकट और सिक्के में सहेजा जाएगा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष

30 Jun 2026

VIDEO: शताब्दी वर्ष में होंगे 100 कार्यक्रम, 1 जुलाई से होगा भव्य आगाज

30 Jun 2026

VIDEO: 43°C तापमान से बिगड़ी सेहत: आगरा में डिहाइड्रेशन और पेट के मरीजों की बाढ़

30 Jun 2026

डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही: योगी

30 Jun 2026

सिकंदराराऊ के हबीबपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल

30 Jun 2026

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से ही तेज होती है अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

30 Jun 2026

योगी बोले- अयोध्या से महाकुंभ तक विरासत को नई पहचान मिली, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

30 Jun 2026

VIDEO: बरेली में मुख्यमंत्री योगी का आगमन, रास्ते बंद... लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

30 Jun 2026

खैर पुलिस ने हत्या का किया अनावरण, अभियुक्त अजीत सिंह गिरफ्तार

30 Jun 2026

गलत व्यक्ति के हाथ में चाकू पड़े तो डकैती डालेगा, सपा ने रामपुर के चाकू का किया दुरुपयोग: योगी

30 Jun 2026

Kullu: अनशनकारियों से मिले विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, अस्पताल परिसर में हुई नोकझोंक

30 Jun 2026

मोगा में पुलिस टीम पर हमला, नशे में धुत्त युवकों ने किया पथराव

Una: मौसम साफ होते ही खेतों में लौटे किसान, मक्की की बिजाई और फसल देखभाल के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

30 Jun 2026

VIDEO: जून में नैनीताल का अनोखा मौसम...बारिश के बाद दोपहर को अचानक छाया घना कोहरा, दृश्यता 10 मीटर

30 Jun 2026

Video: कमीशन बढ़ाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर जुलाई से राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे कोटेदार

30 Jun 2026

अंबाला में 4 साल का मासूम 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, सेना और प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Una: विधायक जीत राम कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

30 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed