{"_id":"6a436e45417c4fd78c035f6a","slug":"video-jhandutta-mla-jr-katwal-visited-chintpurni-temple-prayed-for-peace-and-prosperity-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक जीत राम कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक जीत राम कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 PM IST
झंडूता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जे.आर. कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश तथा अपने विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य, क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जे.आर. कटवाल इससे पहले वर्ष 2010 में ऊना के उपायुक्त (डीसी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए थे, जिनका लाभ आज भी श्रद्धालुओं को मिल रहा है।
दर्शन के बाद विधायक कटवाल ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की कृपा से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता का लगातार दूसरी बार विधायक चुनने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्रदेश और क्षेत्र के सभी लोगों पर बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।