सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Major accident on Bharatmala road, truck collides with parked truck, driver burnt alive in fire

Bikaner News : भारतमाला सड़क पर खौफनाक हादसा, दो ट्रकों के बीच टक्कर से लगी आग, चालक की जिंदा जलने से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan News : ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जोर थी कि एक ट्रक में आग लग गई। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे ट्रक को आग से बचाया गया। यह सड़क हादसा सहजरासर और बीकानेर के बीच भारतमाला सड़क पर हुआ है। इस बीच चालक जिंदा जल गया है। उसकी मौत हो गई है।

Bikaner: Major accident on Bharatmala road, truck collides with parked truck, driver burnt alive in fire
बीकानेर:भारतमाला सड़क पर बड़ा हादसा,खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, आग में चालक जिंदा जला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर से हादसे की खबर आई है। लूणकरणसर के सहजरासर और बीकानेर के बीच भारतमाला सड़क पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से टकराए ट्रक में आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा ट्रक लपटों में घिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Dausa News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से महिला की मौत नौ लोग घायल; हाईवे पर जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी डालकर दूसरे ट्रक को आग से बचाया गया
सूचना पर कालू पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर से पानी डालकर दूसरे ट्रक को आग से बचाया गया। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग चालक को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई पास तक नहीं जा पाया। उनका कहना था कि अगर टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड और हाइड्रा क्रेन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होतीं तो चालक को जिंदा बचाया जा सकता था। स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और हाइड्रा क्रेन जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ऐसे हादसों में अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें।

ये भी पढ़ें- जैसलमेर से ISI का जासूस गिरफ्तार: PAK भेजता था सेना की जानकारियां, ऑपरेशन सिंदूर के समय था आकाओं के संपर्क में


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed