{"_id":"68dcbc5777439d589302d23f","slug":"fight-between-two-groups-stone-pelting-and-police-action-during-dandiya-festival-in-bikaner-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: डांडिया के दौरान दो गुटों में पथराव, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, विधायक पहुंचे मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: डांडिया के दौरान दो गुटों में पथराव, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, विधायक पहुंचे मौके पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेर के शहरी परकोटे क्षेत्र में देर रात डांडिया के दौरान मामूली विवाद के कारण दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव किया। कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी के कांच टूट गए।
डांडिया में दो गुट आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर के शहरी परकोटे क्षेत्र में देर रात डांडिया के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। बेणीसर बारी के बाहर मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव करने लगे। जानकारी के अनुसार, मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव शुरू किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचा और उसके कांच टूट गए। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
Trending Videos
यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, सिओ सिटी श्रवण दास और अन्य पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को कंट्रोल में किया। इस बीच विधायक जेठानंद व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामे में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।