सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Property dispute deepens in Bikaner royal family, Siddhi Kumari lodged FIR against her aunt

Rajasthan News: बीकानेर राजघराने में संपत्ति विवाद गहराया, सिद्धि कुमारी ने अपनी ही बुआ के खिलाफ दर्ज कराई FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

राजवाड़ों के प्रदेश राजस्थान में आज भी कई राज परिवार मौजूद हैं। इनमें से कई राजनीति में भी सक्रिय हैं। इन राज परिवारों के विवाद भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में बीकानेर राज परिवार का संपत्ति विवाद थाने तक पहुंच गया। दरअसल राजपरिवार सदस्य और भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने अपनी बुआ सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और नकली दस्तावेज बनाने समेत कई आरोप लगाए हैं।

Rajasthan News: Property dispute deepens in Bikaner royal family, Siddhi Kumari lodged FIR against her aunt
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजवाड़ों के प्रदेश राजस्थान में आज भी कई राज परिवार मौजूद हैं। इनमें से कई राजनीति में भी सक्रिय हैं। इन राज परिवारों के विवाद भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में बीकानेर राज परिवार का संपत्ति विवाद थाने तक पहुंच गया। दरअसल राजपरिवार सदस्य और बीकानेर पूर्व की भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने अपने एजेंट के जरिए अपनी बुआ सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और नकली दस्तावेज बनाने समेत कई आरोप लगाए हैं।

Trending Videos


पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विधायक सिद्धि कुमारी ने अपनी बुआ राज्यश्री कुमारी और उनके निजी सहायक राजेश पुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में तीन अन्य लोगों गौरव बिन्नाणी, पुखराज और कांग्रेस प्रवक्ता ऋतु चौधरी को भी नामजद कराया गया है। एफआईआर में लिखा है कि उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए राज्यश्री कुमारी, राजेश पुरोहित, गौरव बिन्नाणी, पुखराज और ऋतु चौधरी ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए फर्जी, कूटरचित दस्तावेज तैयार किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 420, 500, 501 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बीकानेर सदर थाने के एसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed