{"_id":"693ec41cc646de4b5b06693c","slug":"a-speeding-truck-hit-a-couple-riding-a-bike-near-sadri-cut-on-taleda-bypass-in-which-the-husband-wife-and-innocent-son-died-on-the-spot-bundi-news-c-1-1-noi1383-3733928-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पति-पत्नी और मासूम बेटे ने मौके पर तोड़ा दम; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पति-पत्नी और मासूम बेटे ने मौके पर तोड़ा दम; चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Bundi NH Accident: बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनके एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई।
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति, पत्नी और उनके एक वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
Trending Videos
नेशनल हाईवे-52 पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-52 पर तालेड़ा थाना क्षेत्र के सादड़ी कट के पास हुई। तालेड़ा थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण टक्कर बेहद भीषण थी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा उछलकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर ही तोड़ा दम
गंभीर चोटें लगने के कारण तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सांवलपुरा गुमानपुरा निवासी सुंदर सिंह (36) पुत्र दरबासा सिंह, उनकी पत्नी राज कौर (30) और एक वर्षीय बेटे अमृत उर्फ अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
शव मोर्चरी में रखवाए, मौके पर लगा जाम
हादसे के बाद तीनों शवों को तालेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और यातायात बहाल कराया।
यह भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण हादसा: टैंकर से टकराया बेकाबू ट्रेलर, फिर छह वाहनों के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौके पर मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीनधारा महादेव कट के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन गति नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
नेशनल हाईवे पर बढ़ता हादसों का आंकड़ा
सड़क सुरक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2024 में राजस्थान में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में 35.4 प्रतिशत मौतें नेशनल हाईवे पर हुईं। यह जिला और ग्रामीण सड़कों के बाद मौतों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। वर्ष 2024 के अनुसार हाईवे पर 19.9 प्रतिशत मौतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
