{"_id":"67c5eac5fb4b9532a5068731","slug":"accused-arrested-with-illegal-weapon-bundi-news-c-1-1-noi1383-2689156-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की टोपीदार बंदूक, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की टोपीदार बंदूक, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
बूंदी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायथल थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विस्तार
जिले की रायथल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में की गई।
Trending Videos
थानाधिकारी राजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कुरी सिंह मोगिया (45), निवासी श्यामपुर, थाना वीरपुर, जिला श्योपुर, मप्र को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।
गौरतलब है कि बूंदी पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत पुलिस अब तक कई हथियार जब्त कर चुकी है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में अवैध हथियार रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।