{"_id":"69cf6b1f39e19d77750b0440","slug":"major-accident-averted-in-jaisalmer-moving-bus-catches-fire-drivers-presence-of-mind-saves-lives-of-over-30-passengers-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-4121414-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचानक भड़की आग, बाल-बाल बची 30 से अधिक यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचानक भड़की आग, बाल-बाल बची 30 से अधिक यात्रियों की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसलमेर से दिल्ली जा रही एक निजी ट्रेवल्स बस में साइलेंसर की खराबी के चलते अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से 30 से अधिक यात्रियों की जान बच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
जैसलमेर से दिल्ली जाते समय बस में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली जा रही एक निजी यात्री बस में अचानक आग भड़क उठी। जोधपुर रोड पर डेजर्ट ट्यूलिप होटल के पास चलती बस के अगले हिस्से और साइलेंसर से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धुआं दिखाई देने लगा। बस में सवार 30 से 35 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता और समझदारी ने एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया।
सड़क किनारे खड़े लोगों ने किया आगाह
सबसे पहले सड़क किनारे खड़े लोगों ने बस से धुआं उठते देखा और तुरंत चिल्लाकर चालक को आगाह किया। मामले की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया। बस रुकते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। कुछ ही मिनटों में सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर आ गए।
जानकारी के मुताबिक, गजराज ट्रैवल्स की बस जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ समय की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, घटनास्थल पर काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
ये भी पढ़ें- कचरा डंपिंग यार्ड में भड़की भीषण आग, 30 फीट ऊपर उठीं लपटें; दो कम्पोस्टिंग मशीनें राख
साइलेंसर में तकनीकी खराबी से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साइलेंसर में तकनीकी खराबी और अत्यधिक गर्मी के कारण यह हादसा हुआ। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। चालक की सजगता और समय पर लिए गए सही फैसले को इस हादसे में सबसे अहम कारण माना जा रहा है, जिसने तीन दर्जन से अधिक जिंदगियां बचा लीं।
Trending Videos