सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Bundi Crime News Woman Tied To Tree Tortured Face Blackened Rajasthan Assault Case

हैवानियत की हद: मारा, घसीटा…गर्म सलाखों से दागा, महिला को डायन बताकर सिर मुंडवाया; बूंदी का खौफनाक मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Nov 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Bundi Crime News: बूंदी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से इलाज के नाम पर बर्बरता की गई है। एक तांत्रिक ने इलाज के बहाने उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लोहे के भाले और चिमटे दाग दिये। हद तो तब हो गई जब उसके बाल काटे और पेड़ पर बांध दिया।  

Bundi Crime News Woman Tied To Tree Tortured Face Blackened Rajasthan Assault Case
महिला से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी जिले में एक महिला को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागने का मामला सामने आया है। डायन बताकर महिला का सिर तक मुंडवा दिया और गरम-गरम भालो से जगह-जगह झूलसाया गया और मुंह काला कर पेड़ पर बांध दिया।

Trending Videos


हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसे पूरे गांव में घुमाया गया। महिला की हालत सही नहीं होने पर पूरा मामला उजागर हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। इस पर महिला के परिजनों ने हिंडोली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल मुआयना करवाया है और आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदी महिला अनुशासन सेल के एएसपी जसवीर मीणा ने बताया कि पीड़िता नंदू बाई के साथ घटना घटित हुई है। हिंडोली थाना में रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया कि नंदू बाई की मौसी की लड़की राधा बाई का पेट अधिकांश समय तक दर्द में रहता था। राधाबाई अधिकतर बार जहाजपुर क्षेत्र के खास हाली का झोपड़ा बापजी के स्थान पर आती जाती रहती थीं।

वहां से भोपा ने बताया कि उसका पेट दर्द इस वजह से होता है कि उसकी मौसी नंदू बाई के शरीर में बुरी आत्मा है और वही पेट में आती है। इस भोपा यानी तांत्रिक द्वारा नंदू बाई के शरीर में बुरी आत्मा बताकर उसे वहां पर बुलाया गया। इस पर परिवार के लोग नंदू बाई को डायन बताकर भोपा के पास लेकर गए।

यहां पर भोपा ने महिला पर डायन बताकर उसके साथ तांत्रिक क्रियाएं की और जगह-जगह से लोहे के भाले और चिमटे से उसे दाग दिया। उसके बाल काटे गए और उसे प्रताड़ित किया गया। पूरे मामले में हिंडोली थाने को मौके पर भेजकर पीड़िता को अपने कब्जे में लिया है और उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed