{"_id":"6749ce297fd929e56600f806","slug":"bundi-news-a-woman-was-branded-a-witch-and-shot-with-a-hot-spear-bhopa-and-his-associate-arrested-in-case-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News : महिला को डायन बताकर गर्म भाले से दागा, मामले में भोपा और उसका साथी पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News : महिला को डायन बताकर गर्म भाले से दागा, मामले में भोपा और उसका साथी पुलिस हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
जहाजपुर निवासी एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने और गर्म भाले से उसे दागने के बाद बाल काटकर उसका मुंह काला करके गांव में घुमाए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने मुंह काला करके गांव में घुमाने की बात से इंकार किया है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे हिंडोली अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन पीड़िता ने आज ही हिंडोली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
हिंडोली थाना अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि जहाजपुर जिला निवासी एक महिला ने हिंडोली पुलिस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसे पेटदर्द की शिकायत रहती थी, जिस पर किसी ने जानकारी दी थी कि ग्राम खस्ताहाली का झोपड़ा में देवस्थान पर जाओ वहां तुम्हारा इलाज हो जाएगा। इसके बाद वह अपने पुत्र के साथ 24 नवंबर को वहां पहुंचे। वहां पहले से बाबूलाल रैगर पुत्र रामा रैगर, सोनू पत्नी ताराचंद मीणा, ताराचंद मीणा, हेमराज मीणा, लेखराज मीणा, चेतन मीणा, छितर मीणा और गौरीदेवी पत्नी ब्रह्मालाल मीणा मौजूद थे, इनमें से बाबूलाल रैगर, सोनू मीणा व गौरीदेवी ने उसे पकड़ लिया और गर्म भाले से जगह-जगह दाग दिया, जिसके कारण उसके शरीर पर घाव हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके अंदर डायन होना बताकर उसे पेड़ से बांध दिया और उसके सिर के बाल काटकर, उसका मुंह काला किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने यह भी कहा कि इसके शरीर में डायन घुस गई है, जो एक दिन मे निकल जाएगी लेकिन दिन निकलने के बाद भी उसकी तबियत ठीक नहीं हुई तो अगले दिन आधी रात को उसे गांव के बाहर छोड़ दिया और कहा कि इसे घर ले जाओ ये ठीक हो जाएगी लेकिन उसकी तबियत में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ।
महिला ने मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर भोपा और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने महिला के बाल काटने व मुंह काला करके गांव में घुमाने की बात से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।