{"_id":"67395fc76034c693220c29bb","slug":"bundi-news-didwana-police-arrested-the-main-accused-of-manish-meena-murder-police-team-left-to-bring-accused-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News : मनीष मीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी डीडवाना पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी को लाने पुलिस टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News : मनीष मीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी डीडवाना पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी को लाने पुलिस टीम रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार
नवंबर में हुए शिक्षक मनीष मीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी को डीडवाना पुलिस ने बीकानेर में एक मकान में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अब बूंदी पुलिस आरोपी को लेने के लिए डीडवाना रवाना होगी।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बेडकर सर्कल लंका गेट पर 4 नवंबर को हुई शिक्षक मनीष मीना की हत्या के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी ने मनीष की चाकू घोंपकर हत्या की थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। डीडवाना पुलिस ने बीकानेर में एक मकान में छापेमारी करते हुए शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
डीडवाना पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि मुख्य आरोपी को डीडवाना से बूंदी लाने के लिए बूंदी पुलिस अधीक्षक सहित सदर थाना पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गुरुप्रीत सिंह फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडवाना पुलिस ने मनीष मीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह को पकड़ने के बाद बूंदी पुलिस को सूचना दी। बूंदी पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दी थी लेकिन आरोपी पुलिस टीमों से पहले फरार हो जाता था। आखिरकार डीडवाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिक्षक मनीष मीना की हत्या के बाद मीना समाज ने बूंदी में जंगी धरना प्रदर्शन किया था।