सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Efforts to find a place for indoor stadium and fruit market are in full swing

Bundi: इंडोर स्टेडियम और फल मंडी के लिए जगह तलाशने की कवायद तेज, सांसद ओम बिरला ने दिए अधिकारियों को निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

OM Birla: वर्तमान में 4 स्थानों पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। तालेड़ा में भी खिलाड़ियों के लिए एक इंडोर स्टेडियम बनाएंगे, ताकि आसपास के गांव-ढाणी के खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर मंच मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

Efforts to find a place for indoor stadium and fruit market are in full swing
संवाद कार्यक्रम में भाग लेते लोकसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को बून्दी प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने तालेड़ा और नमाना क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। बिरला ने कहा कि हर पंचायत में प्रबुद्धजन एक साथ मिलकर विकास की प्राथमिकताएं तय करें और फिर उन्हें जनप्रतिनिधि को बताएं, ताकि महत्वपूर्ण कार्य पहले किए जा सकें और अधिकतम लोगों को फायदा हो सके।
Trending Videos


स्पीकर बिरला ने अधिकारियों को फल मंडी की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री विकसित होगी और इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस दृष्टि से यहां एक फल मंडी भी विकसित की जाएगी, जिससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के जरिए देश के बड़े आर्थिक सेंटर तक हमारे किसानों की उपज आसानी से पहुंच सकेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने खेत में  फलदार पौधों का रोपण करें जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद के दौरान, बिरला ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देशित किया। बिरला ने कहा कि कोटा-बून्दी क्षेत्र में तहसील स्तर पर खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में 4 स्थानों पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। तालेड़ा में भी खिलाड़ियों के लिए एक इंडोर स्टेडियम बनाएंगे, ताकि आसपास के गांव-ढाणी के खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर मंच मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

बिरला ने  सींता, तीरथ, देहीत, देलुंदा, गामछ, गादेगाल, गुमानपुरा, रामगंज, अंथड़ा, लालपुरा, दौलाड़ा ठीकरिया चारणान, लिलेड़ा व्यसान के साथ तालेड़ा-नमाना क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, सीईओ रवि वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, एसडीएम बून्दी एचडी सिंह, तालेड़ा एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भरत शर्मा, निर्मल मालव, योगेन्द्र श्रृंगी, रामस्वरूप नारेड़ा, ओमप्रकाश मीणा, सीन्ता सरपंच सुनीता मीणा, नरेन्द्र गुर्जर, रिम्पी अटवाल सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed