{"_id":"6792552b9376ac0a50067aa4","slug":"marriage-was-conducted-in-bundi-for-one-rupee-and-coconut-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदी में शादी बनी मिसाल: एक रुपये और नारियल में संपन्न हुआ विवाह, चारों तरफ होने लगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदी में शादी बनी मिसाल: एक रुपये और नारियल में संपन्न हुआ विवाह, चारों तरफ होने लगी चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले में दहेज प्रथा को रोकने के लिए शादी का अनूठा उदाहरण पेश किया गया है। जहां पर दूल्हे के पिता ने दहेज की पूरी राशि लौटा दी और एक रूपए नारियण में शादी की रस्म को पूरा करवाया।
बूंदी में शादी बनी मिसाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बूंदी जिले के मंडावरी गांव में से 21 जनवरी को शिवराज सिंह हाड़ा के बेटे ईश्वर सिंह हाड़ा की बारात भीलवाड़ा के मांडलगढ़ तहसील गई थी। ईश्वर सिंह की शादी प्रभु सिंह शक्तावत की बेटी उमा कंवर से हुई है। विवाह के दौरान दोनों परिवारों की ओर से राजपूत समाज की पूरी रस्मों का अदा किया गया।
Trending Videos
इस बीच टीके में दुल्हन के पिता ने दहेज के तौर पर 5 लाख 11 हजार रूपए दूल्हे के पिता शिवराज सिंह हाड़ा को दे रहे थे, लेकिन दूल्हे और उसके पिता ने दहेज की रकम को वापस लौटा दी और दहेज प्रथा को एक सामाजिक अपराध बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच 1 रूपए नारियल में ही पूरी शादी को संपन्न किया। दहेज की रकम वापस लौटाने पर दुल्हन के पिता की आंखों में आंसू आ गए। दुल्हन के पिता ने समाज को ये संदेश दिया कि मेरी बेटी अच्छे परिवार की बहू बन रही है।
समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने बताया कि दूल्हा ईश्वर सिंह सरकारी टीचर है और उसके पिता राजस्थान पुलिस में तैनात है। वहीं दुल्हन उमा कंवर के पिता प्रभु सिंह शक्तावत भी राजस्थान पुलिस में सेवा दे रहे हैं। वहीं पूरी शादी के दौरान समाज के लोगों और शादी में मौजूद महमनों ने दूल्हे और उसके पिता के इस प्रशंसनीय कार्य का काफी सराहा और दहेज प्रथा के खिलाफ अच्छी पहल बताई है।