सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Student Scores 97% in CBSE, Offers Silver Book to Sanwaliya Seth After Becoming School Topper

Chittorgarh News: सीबीएसई में 97% अंक लाया छात्र, स्कूल टॉपर बनने पर सांवलिया सेठ को चढ़ाई चांदी की किताब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 12वीं कॉमर्स में स्कूल टॉपर बनने की मनोकामना पूरी होने पर छात्र चिन्मय काबरा परिवार सहित सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर भगवान को चांदी की किताब भेंट की और आशीर्वाद लिया। परिवार ने इसे भगवान की कृपा और मेहनत का परिणाम बताया।
 

Chittorgarh: Student Scores 97% in CBSE, Offers Silver Book to Sanwaliya Seth After Becoming School Topper
स्कूल टॉपर बनने पर सांवरियाजी में भेंट की चांदी की किताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के छात्र चिन्मय काबरा ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने के बाद भगवान श्री सांवलियाजी मंदिर में चांदी की किताब भेंट कर आभार जताया। चिन्मय ने जिले की मेरिट और स्कूल टॉपर बनने की मनोकामना सांवलिया सेठ से मांगी थी, जो पूरी होने पर वह परिवार सहित मंदिर पहुंचा और आशीर्वाद लिया।

Trending Videos



चित्तौड़गढ़ निवासी सुनील काबरा ने बताया कि दो दिन पहले घोषित हुए सीबीएसई कॉमर्स परिणाम में उनके पुत्र चिन्मय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और हिंद जिंक स्कूल का टॉपर बना। अच्छे परिणाम के लिए परिवार ने पहले ही भगवान सांवलिया सेठ से प्रार्थना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को राजभोग आरती के दौरान सुनील काबरा अपनी पत्नी, पुत्र चिन्मय और बेटी के साथ सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया और चांदी से बनी विशेष किताब भेंट की। परिवार ने आगे भी सफलता के लिए प्रार्थना की। चिन्मय काबरा ने बताया कि अब उसका लक्ष्य सीए बनना है। इसके साथ ही वह नई दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: जयपुर घूमने आए पर्यटकों के लिए खुशखबरी; एक बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस, फर्जी गाइड और ठगों की खैर नहीं

अहमदाबाद से बनवाई 50 ग्राम चांदी की किताब
सुनील काबरा ने बताया कि करीब 50 ग्राम वजनी चांदी की किताब अहमदाबाद से विशेष रूप से बनवाई गई थी। किताब के एक पेज पर सांवलिया सेठ का चित्र बनाया गया है, जबकि दूसरे पेज पर सांवलिया सेठ की जय और तीसरे पेज पर 12th पास अंकित है।

रिजल्ट से पहले ही दे दिया था ऑर्डर
व्यवसायी सुनील काबरा ने बताया कि उनका पुत्र चिन्मय CBSE 10वीं में भी स्कूल टॉपर रहा था। इस बार भी उसकी मेहनत देखकर उन्हें पूरा विश्वास था कि वह शानदार प्रदर्शन करेगा। इसी भरोसे के चलते उन्होंने रिजल्ट आने से पहले ही चांदी की किताब का ऑर्डर दे दिया था। CBSE ने 13 मई को परिणाम घोषित किया और 15 मई को काबरा परिवार सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर चांदी की किताब भेंट कर आया। परिवार की भगवान सांवलिया सेठ में गहरी आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed