सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Murder Accused Paraded Publicly in Gravel Dispute Case, Aides Who Sheltered Them Also Detained

Chittorgarh News: बजरी विवाद में हत्या के आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला, शरण देने वाले भी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बीती एक जून को कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काछीखेड़ा के एक होटल में खाना खा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला।

Chittorgarh: Murder Accused Paraded Publicly in Gravel Dispute Case, Aides Who Sheltered Them Also Detained
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने सार्वजनिक जुलूस निकाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा इलाके में बजरी विवाद को लेकर होटल में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। शनिवार शाम को निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए। यह पहली बार है जब चित्तौड़गढ़ में किसी गंभीर अपराध के आरोपियों का इस तरह सार्वजनिक जुलूस निकाला गया।

Trending Videos


दरअसल 1 जून को कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काछीखेड़ा के होटल विकास में मिन्नाना निवासी अजयराज अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान दो कारों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए हर्षवर्धन सिंह सिंहाना, मुकेश चौधरी और बद्री जाट को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को शनिवार को गोल प्याऊ चौराहे से सुभाष चौक तक पुलिस टीम के साथ पैदल जुलूस में घुमाया गया। बताया जा रहा है कि ये आरोपी बजरी व्यवसाय में सक्रिय होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। लोगों में इनसे उपजे भय को खत्म करने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: Kota News: पड़ोसी के घर खेलने गए छात्र को गोली लगी, सिर को चीरते हुए जबड़े में फंसी पड़ी थी बुलेट

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को जैसलमेर से डिटेन कर चित्तौड़गढ़ लाया जा रहा था, इसी दौरान गंगरार के पास इन्होंने भागने की कोशिश की, जिसमें वे घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्काल उपचार दिलवाने के बाद इन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया।

पुलिस ने आरोपियों की मदद करने और उन्हें छिपाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। भीलवाड़ा जिले के गंगापुर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरू राठौर, जैसलमेर निवासी सखी मोहम्मद उर्फ सलीम खान और करनी खेड़ा (गंगापुर) निवासी सुरेंद्र सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन तीनों ने आरोपियों को फरार होने में सहायता दी और उन्हें शरण भी दी थी।

पुलिस ने शहर के अलावा आरोपियों के पैतृक गांव में भी इनका जुलूस निकाला, जहां ग्रामीण बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए एकत्रित हुए। इस पूरे घटनाक्रम का उद्देश्य लोगों में अपराधियों के प्रति व्याप्त डर को कम करना और कानून व्यवस्था पर विश्वास कायम करना बताया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट में 15 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed