सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: The person who attacked the teenager and her mother with acid has been arrested

Chittorgarh News: किशोरी और उसकी मां पर एसिड अटैक करने वाला गिरफ्तार, खंडहर में छिपा था आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

इस हमले में किशोरी की एक आंख की स्थायी रोशनी चली गई और दूसरी आंख की 90 प्रतिशत रोशनी भी प्रभावित हुई। आरोपी, जो घटना के बाद खंडहर में छिप गया था, को रेलवे थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ऑटो चालकों की मदद से चन्देरिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। 

Chittorgarh News: The person who attacked the teenager and her mother with acid has been arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी और उसकी मां पर एसिड अटैक करने वाले आरोपित को रेलवे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसिड अटैक के बाद खंडहर में छिप गया था, जिसे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। एसिड अटैक में नाबालिग किशोरी की आंखों की रोशनी चली गई है। मां और बेटी सुबह शौच के लिए गए तब एसिड अटैक की घटना हुई थी। फिलहाल आरोपित से रेलवे थाना पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
Trending Videos


चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग किशोरी और उसकी मां पर रेलवे स्टेशन पर यह वारदात हुई। एक परिवादिया ने पुलिस थाने पर जुबानी शिकायत की थी, जिस पर धारा 124 (1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रार्थिया ने शुक्रवार को थाने पर जुबानी बताया कि वह भीख मांग कर परिवार का भरण पोषण करती है। वह गुरुवार को अजमेर से ट्रेन में चित्तौड़गढ़ आए थे। उसके पति गरीब हैं तथा तीन बच्चों के साथ एक माह पूर्व रमजान माह में गांव से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'दुश्मन को पीछे हटने का मौका तक नहीं मिलेगा', सैयद नसीरुद्दीन ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

गुरुवार रात को चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर रुके थे। यहां गुरुवार सुबह अपनी बेटी के साथ सुबह 6 बजे शौच के लिए प्लेटफार्म एक से आगे भीलवाड़ा की तरफ करीब 200 मीटर पटरी के पास झाड़ी में गए। तभी एक युवक पिट्ठु बैग लटकाए उधर आया, जिसने नीले कलर शर्ट की पहनी थी। उसके दाढ़ी भी थी। उसके हाथ में एक बोतल थी। यह युवक आगे आया तो उसकी बेटी ने रोका। इस पर युवक ने बोतल में भरा पदार्थ बेटी के आंखों पर डाल दिया। इससे वह चिल्लाई तो प्रार्थिया युवक को पकड़ने भागी। युवक ने उस पर भी पदार्थ फेंक दिया, जिससे हाथ झुलस गया।

ये भी पढ़ें-  सिंधु जल समझौता स्थगित होने से राजस्थान में जगी पानी आस, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

आरोपी युवक पटरी से बस स्टैंड की तरफ भाग गया। बेटी की आंखों में दर्द एवं जलन हो रहा था। इस पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसकी पुत्री की एक आंख की स्थाई रोशनी चली गई। वहीं दूसरी आंख की 90 प्रतिशत रोशनी चली गई है। इस पर रेलवे थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया तथा रेलवे थानाधिकारी अनिल देवल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इस टीम ने शहर के सरकारी व गैर सरकारी भवनों, दुकानों, पार्क इत्यादि जगह तलाश की। सैकड़ों कैमरों की फुटेज खंगाले। इसमें काफी दूरी से आरोपित के एसिड फेंकने का परछाईनुमा खाका नजर आया। इस पर अभय कमाण्ड के कैमरे की मदद से आरोपित ऑटो में बैठता नजर आया। बाद में भी वह फुटेज में दिखा। ऑटो के नंबर से जांच की तो आरोपित के चंदेरिया रेलवे स्टेशन जाने की बात सामने आई। यहां पुलिस ने ऑटो चालकों से पूछताछ की। इन्हें सीसी टीवी वीडियो दिखाए। इनकी मदद से रेलवे स्टेशन चन्देरिया के दो किलोमीटर की परिधी में आरोपित की तलाश की। यह आरोपित चन्देरिया रेलवे स्टेशन के पास खण्डरों में छुपा हुआ बैठा मिला इसे आरपीएफ स्टॉफ व ऑटो चालकों की मदद से दस्तयाब कर थाने लेकर आए। फिलहाल इसको बापर्दा गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है। आरोपित की पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में महू थाना अंतर्गत अंबेडकर नगर टाल निवासी मोहम्मद इस्माइल पुत्र मोहम्मद हारुन के रूप में हुई है। रेलवे थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed