{"_id":"68398b2d5f393a04630795cc","slug":"big-action-against-ganja-smugglers-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3005168-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: चंदेरिया स्थित केमिकल्स गोदाम पर नारकोटिक्स टीम का छापा, 48 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: चंदेरिया स्थित केमिकल्स गोदाम पर नारकोटिक्स टीम का छापा, 48 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के निर्देशन में की गई, जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापा मारकर चार बैगों में छिपाया गया गांजा जब्त किया।
नारकोटिक्स की टीम ने गोदाम से पकड़ा 48 किलो से ज्यादा गांजा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चित्तौड़गढ़ शहर की उपनगरी बस्ती चंदेरिया स्थित आदित्य केमिकल्स गोदाम के परिसर में छापा मारा। यहां एक कमरे से 48 किलो 890 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे अनुसंधान जारी है।
Trending Videos
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन राजस्थान के उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ की टीम को एक विशेष सूचना मिली कि दो व्यक्तियों ने चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में गांजा छुपा रखा है। इस सूचना पर चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया। यह टीम चंदेरिया स्थित आदित्य केमिकल्स गोदाम पहुंची और तलाशी ली। यहां एक कमरे में छिपा कर रखा हुए गांजा पकड़ा। इस कमरे से नारकोटिक्स में चार बैग बरामद किए, जिसमें गांजा भरा हुआ था। इसका वजन करवाया तो 48 किलो 890 किलोग्राम निकला। उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गोदाम पर मिले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया। पकड़े गए गांजे के संबंध में आरोपियों से अनुसंधान एवं पूछताछ जारी है। उपनारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि सीबीएन की ओर से प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस तरह की लगातार कठोर कार्रवाई जारी है। इससे राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वीरता का उत्सव, राजनीति का वार, महाराणा प्रताप जयंती पर अशोक गहलोत पर बरसे मदन राठौड़
11 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
नारकोटिक्स की टीम के भवानी मंडी सेल के अधिकारियों ने 29 मई को मंदसौर जिले के मेलखेड़ा स्थित एक घर पर छापा मारा। यहां से 11.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि एक व्यक्ति के अपने घर पर भारी मात्रा में गांजा संग्रहित करने की सूचना थी। इस पर सीबीएन भवानीमंडी सेल की टीम ने घर पर छापा मारा। यहां गांजा से भरे 02 बैग बरामद किए, जिनका कुल वजन 11.120 किलोग्राम था। गिरफ्तार आरोपित से अनुसंधान जारी है।