{"_id":"6813910c667ba1ae9d0d9181","slug":"calculation-of-donation-amount-completed-in-sanwaliyaji-temple-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2898720-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: सांवलियाजी में पूरी हुई चढ़ावे की गणना, भंडार और भेंट कक्ष से निकली 25 करोड़ से ज्यादा की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: सांवलियाजी में पूरी हुई चढ़ावे की गणना, भंडार और भेंट कक्ष से निकली 25 करोड़ से ज्यादा की राशि
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
सांवलियाजी में चढ़ावे की गणना पूरी हुई। गणना में भंडार और भेंट कक्ष से 25 करोड़ से ज्यादा की राशि निकली।
गणना की राशि
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवरिया जी मंदिर में खोले गए भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना का कार्य पांचवें चरण में हुआ। इन पांच चरण में 25 करोड़ 13 लाख से ज्यादा की चढ़ावा राशि भंडार और बेड पर प्राप्त हुई है। इसके अलावा सोने और चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर में ही गुरुवार शाम तक चढ़ावा राशि की घटना का कार्य हुआ तथा बाद में सोने और चांदी के आभूषण का तौल किया गया।
Trending Videos
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भंडार खोला गया था। इस दिन 10 करोड़ रुपये की राशि की गणना की गई। इसके अगले दिन अमावस्या का मेला और रविवार होने के कारण भंडार की गणना नहीं की जा सकी। इसके अगले दिन दूसरे चरण में सोमवार को तीन करोड़ 73 लाख 70 हजार रुपये, तीसरे में मंगलवार को तीन करोड़ 76 लाख 30 हजार रुपये, बुधवार को चौथे चरण चार करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की बल्ले-बल्ले, उत्तीर्ण हुए 19 कैडेट्स
चार चरण होने के बाद भी गुरुवार को पांचवें चरण की गणना हुई। इसमें पांचवे दिन 40 लाख 58 हजार 761 रुपये भंडार से प्राप्त हुए। ऐसे में भंडार से कुल 22 करोड़ छह लाख, आठ हजार, 761 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, भेंट कक्ष में मनी ऑर्डर, ऑनलाइन और भेंट स्वरूप कुल तीन करोड़, सात लाख, 55 हजार, 938 रुपये प्राप्त हुए। ऐसे में भंडार और भेंट कक्ष से कुल 25 करोड़ 13 लाख रुपये से भी अधिक दान राशि प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ में दिखी अनूठी भक्ति, श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को भेंट की चांदी की डंपर और पोकलेन मशीन
सोने एवं चांदी के आभूषण भी निकले
इधर, भंडार एवं भेंट कक्ष में सोने एवं चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए, जिनका भी वजन किया गया। इसमें भंडार से 987 ग्राम सोना तथा 49 किलो 330 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। इसके अलावा भेंट कक्ष में सोना 87 ग्राम 650 मिलीग्राम सोना तथा 46 किलो 137 ग्राम पांच मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई है। भंडार की गणना के दौरान मंदिर एवं विभिन्न बैंकों के कार्मिक मौजूद रहे।