सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News Dirty work going on in cafe when operator mobile was searched 33 obscene videos came out

Chittorgarh News: कैफे में चल रहा गंदा काम, संचालक का मोबाइल खंगाला तो निकले 33 अश्लील वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले कैफे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कैफे में गंदा काम चल रहा था।

Chittorgarh News Dirty work going on in cafe when operator mobile was searched 33 obscene videos came out
चित्तौड़गढ़ शहर कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ शहर में संचालित होटल और कैफे आदि में गंदा खेल चल रहा है। इसका खुलासा एक कैफे संचालक के मोबाइल से हुआ है। संदेह होने पर पुलिस ने इसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने तलवार लहरा दी। बाद इसमें मोबाइल की तलाशी में 33 अश्लील वीडियो के अलावा कई फोटो मिले हैं। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह मय जाब्ते गांधीनगर स्थित गंभीरी नदी की पुलिया परशुराम सेतू पर गश्त करते हुए पहुंचे। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इसके एक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस के पहुंचने पर उसमें से तलवार निकाल कर हवा में लहराने लगा। इस पर पुलिस ने मुश्किल से नियंत्रण किया और पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसमें एक और तलवार निकली। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें इसने अपना नाम दुष्यंत कुमावत होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिडन फोल्डर में थे अश्लील वीडियो
पुलिस ने दुष्यंत कुमावत को पकड़ कर उसके पास आईफोन 14 को खंगालना शुरू किया। मोबाइल का स्क्रीन लॉक होने पर पासवर्ड पूछे, जिसमें कई एप होना पाया गया। इस दौरान पुलिस को एक हिडन फोल्डर मिला। इसे ओपेन करने पर कई महिला और पुरुषों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। आरोपी ने चालाकी पूर्वक एक फोटो में हिडन फोल्डर बना रखा था।

फोर्ट कैफे में बनाता था वीडियो
पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो कुमावत ने स्वीकार किया कि महाराणा प्रताप सेतू मार्ग पर जॉकी शोरूम के ऊपर वह फोर्ट कैफे का संचालन करता है। कैफे में कई लड़के, लड़कियां, कपल काॅफी पीने और बातचीत करने आते हैं। इस कैफे में अलग-अलग केबिन बनी है, जिसमें लड़के-लड़कियां बैठते हैं।

इसी दौरान यह लड़के-लड़कियां प्राइवेट कार्य और अश्लील हरकतें करते हैं। उसने बताया कि वह केबिन में लगे पर्दे को साइड में कर एप्पल के आईफोन से वीडियो बना लेता है। आरोपित के मोबाइल में करीब 33 वीडियो और कई फोटो मिले हैं, जो कैफे में आने वाले कपल के बिना सहमति और बिना जानकारी के बनाये गए हैं। पुलिस ने आरोपी दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है।

अश्लील काम का अड्डा बने कैफे
जानकार सूत्रों की माने तो शहर में इस प्रकार के विभिन्न क्षेत्रों में कई कैफे संचालित हो रहे हैं। यह कैफे चाय-नाश्ते का स्थान न होकर लड़के-लड़कियों के अश्लील कामों का अड्डा बना चुके हैं। कई कैफे में तो खुलेआम हुक्का बार संचालित होता है। चित्तौड़गढ़ में कई गलियों, मुख्य मार्गाें के ऊपरी तल पर इस प्रकार के कैफे चल रहे हैं। लेकिन पुलिस को इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण
कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह की ओर से कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट, बीएनएस 2023 व 66ई आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह की ओर से की जा सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed