सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Two cases registered jam at Collectorate intersection violation code conduct Zilla Parishad electi

Chittorgarh: कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाम के चलते दो मामले दर्ज, जिला परिषद चुनाव के कारण आचार संहिता उल्लंघन पाया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जाम लगाने पर कोतवाली थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए हैं। नारकोटिक्स की हिरासत में चल रहे कैलाश धाकड़ की मौत तथा नीतू कंवर की मौत के मामले में अलग-अलग प्रदर्शन हुए थे।

Chittorgarh Two cases registered jam at Collectorate intersection violation code conduct Zilla Parishad electi
दो प्रकरण दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर गत सात दिनों के दो चर्चित मामलों में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जाम लगाने पर कोतवाली थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए हैं। नारकोटिक्स की हिरासत में चल रहे कैलाश धाकड़ की मौत तथा नीतू कंवर की मौत के मामले में अलग-अलग प्रदर्शन हुए थे।

Trending Videos


इस दौरान जिला परिषद उप चुनाव के कारण आचार संहिता भी लगी हुई थी। ऐसे में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए हैं। इन दोनों ही प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद के वार्ड 22 तथा इसके अगले दिन जिला प्रमुख का चुनाव हुआ था। ऐसे में जाम लगाए जाने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन भी पाया गया। इसी के चलते पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स की कस्टडी में गत दिनों कैलाश धाकड़ नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में धाकड़ समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था और सड़क पर धरना दिया था। इसको लेेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। सब इंसपेक्टर राजाराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैलाश धाकड़ की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आवागमन बाधित किया।

मामले में सुखवाड़ा निवासी किशोर धाकड़, पुष्कर धाकड़, जावरा निवासी दुर्गाप्रसाद, डोराई निवासी मनोज धाकड़, दौलतपुरा निवासी प्रकाश धाकड़ और बड़ौली निवासी गोपाल बुनकर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार कोतवाली थाने के एएसआई चांदमल की रिपोर्ट पर नीतू कंवर की आत्महत्या के मामले में किए गए प्रदर्शन को लेकर घटियावली निवासी किशोर सिंह पुत्र चावंड सिंह वगैरा के विरूद्ध आचार संहिता उल्लंघन और आवागमन बाधित करने की एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इन मामलों को लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed