सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh vegetable seller was duped shown bundle of notes and given pebble two tola gold jewellery stolen

Chittorgarh: सब्जी बेचने वाली महिला से ठगी, नोटों की गड्डी दिखाकर कंकड़ थमाया, दो तोला वजनी सोने के आभूषण पार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ जिले में सब्जी बेचने वाली महिला से ठगी हुई है। महिला को नोटों की गड्डी दिखाकर ठग ने कंकड़ थमा दिया और दो तोला वजनी सोने का आभूषण लेकर फरार हो गया।

Chittorgarh vegetable seller was duped shown bundle of notes and given pebble two tola gold jewellery stolen
सदर थाने में परिवार के साथ रिपोर्ट लिखवाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना इलाके में एक सब्जी बेचने वाली महिला से ठगी का मामला सामने आया है। गली-गली घूमकर सिर पर टॉपले में सब्जी बेचने वाली इस महिला को नोटों की गड्डी दिखा कर कंकड़ थमा दिए। साथ ही करीब दो तोला वजनी सोने के आभूषण पार कर लिए। इस संबंध में प्रार्थिया ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है।

Trending Videos


इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। अज्ञात बदमाशों की पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस को प्रारंभिक रूप से ईरानी गैंग पर संदेह है, जो कि इस तरह की वारदात करते आई है। सिर पर टोपला उठा कर सब्जी बेचने वाली महिला ठगी की वारदात के बाद काफी आहत दिखाई दी तथा इसके आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि घोसुंडा निवासी टमकु पत्नी रतनलाल भोई चित्तौड़गढ़ शहर में घर-घर जाकर सब्जी बेचती है। प्रतिदिन की तरह शनिवार दोपहर में यह प्रतापनगर क्षेत्र में सिर पर टोपला उठाए सभी बेच रही थी। यह महिला प्रतापनगर में गुरुनानक डेयरी के पास पहुंची। इस दौरान पीछे से आए व्यक्ति ने इससे नीमच का रास्ता पूछा तो महिला ने मना किया तो आगे चल रहे एक व्यक्ति से रास्ते के बारे में जानकारी ली। बाद में दोनों में से एक व्यक्ति ने नोटों का बंडल दिखाया तथा बात करते हुए महिला के साथ चलने लगे। महिला इन दोनों की हरकत भी देख रही थी।

कुछ आगे जाने पर एक ने महिला को कहा कि इस व्यक्ति को नीमच के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने जा रहा हूं। तब तक यह नोटों का बंडल तुम्हारे पास सब्जी के टॉपले में रख दो। महिला इनके झांसे में आ गई। इन्होंने बातों में उलझा कर महिला के गले में पहने सोने के टॉप्स एवं रामनवमी भी खुलवा दी। बाद में रुमाल में लपेट कर महिला के सब्जी के टॉपले में रखवा दिया। साथ ही यह भी हिदायत दी कि थोड़ी देर आसपास के मोहल्ले में ही सब्जी बेचे, तब तक इस व्यक्ति को स्टेशन छोड़ कर आ रहा है। इस पर महिला आसपास के मोहल्ले में ही घूमते रही। लेकिन इसे थोड़ी समझ आई तो उसने अपने पति रतनलाल को फोन कर बुलाया। पति ने मौके पर आकर देखा तो पत्नी होशो हवास में नहीं थी। बाद में उसने टॉपले को चेक किया तो नोटों के बंडल की जगह कागज निकले।

वहीं, रुमाल खोल कर देखा तो उसमें कंकड़ भरे हुए थे। अज्ञात बदमाश महिला से करीब दो तोला वजनी सोने के आभूषण ठग कर ले गए। घर-घर सब्जी बेच लाए आभूषण इस तरह लूट जाने पर महिला के आंखों से आंसू छलक पड़े। बाद में महिला पहुंची और अपने पति के साथ सदर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रूप से ईरानी गैंग के इस वारदात में शामिल होने की आशंका है। पुलिस इसी एंगल से वारदात के खुलासे में जुट गई है।

500 का एक नोट, वह भी नकली
वारदात की जानकारी मिलने पर साढ़े थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। नोटों के बंडल की जांच की तो सामने आया कि इसमें ऊपर एक 500 का नोट था, नीचे सारे कागज थे। साथ ही 500 के नोट की जांच की तो वह भी नकली निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed