सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Bodies of 2 More Youths Recovered from Neeliya Mahadev, Trio Had Come from Chanderiya for Picnic

Chittorgarh News: नीलिया महादेव में डूबे दो और युवकों के शव मिले, चंदेरिया से पिकनिक मनाने आए थे तीनों दोस्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कल नीलिया महादेव के झरने में डूबे युवक के दो अन्य साथियों के शव आज सिविल डिफेंस की टीम ने बरामद कर लिए हैं। तीनों छात्र चंदेरिया में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे और रविवार को पिकनिक मनाने यहां आए थे।

Chittorgarh: Bodies of 2 More Youths Recovered from Neeliya Mahadev, Trio Had Come from Chanderiya for Picnic
नीलिया महादेव झरने में डूबे युवकों की संख्या बढ़कर तीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बस्सी थाना क्षेत्र स्थित नीलिया महादेव झरने में डूबे युवकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इनमें से एक युवक का शव रविवार शाम को ही मिल गया था लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उसके साथ दो और युवक भी मौजूद थे, जो लापता थे। सोमवार को सिविल डिफेंस की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव भी बरामद कर लिए। मौके पर बस्सी थाना पुलिस मौजूद रही। तीनों शवों को बस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos


गौरतलब है कि जिले में पिछले दो दिनों से मानसून सक्रिय है, जिससे झरनों और जलाशयों में पानी की आवक तेज हो गई है। रविवार को कई लोग नीलिया महादेव झरने पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक डूब गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। उसकी पहचान नागौर जिले के मोकलपुर निवासी नरेंद्र (21) पुत्र बाबूलाल जाट के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara News: तालाब के बीच स्थित है झांतल का विश्वनाथ महादेव मंदिर, सावन के अंतिम सोमवार होता है विशेष आयोजन

बाद में जानकारी मिली कि नरेंद्र के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे, जो तब से लापता थे। बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सोमवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम ने कुंड में गहराई तक सर्च ऑपरेशन चलाया और दोनों युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान प्रदीप (22) पुत्र श्रवणराम विश्नोई, निवासी बालाजी नगर, लूणी, जोधपुर और नरेंद्र (20) पुत्र सीताराम जाट, निवासी सातलावास, जोधपुर के रूप में हुई है। तीनों युवक चित्तौड़गढ़ की उपनगरी चंदेरिया में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक बाइक से झरने तक पहुंचे थे। घटनास्थल से उनकी बाइक और मोबाइल भी मिले हैं, जिनके आधार पर शवों की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन बस्सी अस्पताल पहुंच गए।

सोमवार को रेस्क्यू के दौरान कुछ अन्य युवक भी झरने के तेज बहाव में फंस गए थे। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस और प्रशासन ने जनता से अपील की है कि मानसून के दौरान जलाशयों और झरनों में न उतरें और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed