सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Fire in bike showroom causes loss of Rs 1 crore in chhitorgarh

Chhitorgarh: सिंहपुर में बाइक शोरूम में भीषण आग, 60 से अधिक दुपहिया वाहन जलकर राख; 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhitorgarh: करीब पौने चार बजे कपासन नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए चित्तौड़गढ़ स्थित हिन्दुस्तान जिंक और बिरला सीमेंट की दमकलों को भी बुलाया गया। तीनों दमकलों ने लगभग ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Fire in bike showroom causes loss of Rs 1 crore in chhitorgarh
आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

चितौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के सिंहपुर गांव में स्थित एक बाइक शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर शोरूम में रखे करीब 60 नए दुपहिया वाहन और एसेसरीज पूरी तरह जल गए। इतना ही नहीं, शोरूम के पास की कुछ दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। आग से हुए नुकसान का अनुमान एक करोड़ रुपये से अधिक लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

घटना चित्तौड़गढ़-उदयपुर वाया कपासन राजमार्ग पर स्थित सिंहपुर गांव की है। यहां कन्हैयालाल आचार्य का 'आचार्य हीरो' नाम से दोपहिया वाहन का शोरूम स्थित है। शनिवार देर रात करीब पौने तीन बजे शोरूम से अचानक आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने शोर मचाया और तत्काल शोरूम मालिक कन्हैयालाल आचार्य तथा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर को सूचना दी। पाराशर ने कपासन थाने के एसएचओ रतन सिंह को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद पाक विस्थापित असमंजस में, पीएम मोदी को लिखा पत्र

करीब पौने चार बजे कपासन नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए चित्तौड़गढ़ स्थित हिन्दुस्तान जिंक और बिरला सीमेंट की दमकलों को भी बुलाया गया। तीनों दमकलों ने लगभग ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान शोरूम के साथ संचालित सर्विस सेंटर भी जल गया, जिसमें मशीनरी और उपकरण भी खाक हो गए।

स्थानीय लोगों ने टैंकर से बुझाने की कोशिश की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की शुरुआत देर रात करीब दो बजे के बाद हुई थी। शुरू में पड़ोसियों और ग्रामीणों ने निजी टैंकरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। दमकलों के पहुंचने तक आग पूरे शोरूम में फैल चुकी थी।

शोरूम मालिक कन्हैयालाल आचार्य ने बताया कि शोरूम में 60 से अधिक नई बाइक और कई जरूरी उपकरण रखे हुए थे, जो सब जलकर राख हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग के कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed