सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News 5 people burnt due to electric current in flag during religious procession 3 referred to Kota

Chittorgarh News: धार्मिक जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, झंडे में करंट दौड़ने से पांच लोग झुलसे; तीन कोटा रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: चश्मदीदों ने बताया कि जुलूस के दौरान तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान उपजिला चिकित्सालय के बाहर एक झंडे का कपड़ा भीग गया और हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। अचानक झंडे में करंट दौड़ा और जोरदार धमाका हुआ। पढ़ें पूरी खबर...।

Chittorgarh News 5 people burnt due to electric current in flag during religious procession 3 referred to Kota
करंट से झुलसे ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा कस्बे में शनिवार को गुर्जर समाज के धार्मिक जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। देवनारायण भगवान के नीलाधर घोड़े के जन्मोत्सव पर निकाले जा रहे जुलूस में झंडा हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। हादसे में पांच लोग झुलस गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में कोटा मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Trending Videos

 
गीले झंडे से दौड़ा करंट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान उपजिला चिकित्सालय के बाहर एक झंडे का कपड़ा भीग गया और हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। अचानक झंडे में करंट दौड़ा और जोरदार धमाका हुआ। करंट लगते ही कई लोग उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर अफरातफरी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Udaipur News: गोरा बनाने के बहाने पत्नी को जला दिया था जिंदा, कोर्ट ने सुनाई हैवान पति को खौफनाक सजा; जानें...


चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में जुलूस के दौरान करंट से झुलसे ग्रामीणों को चिकित्सालय में उपचार
 
घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद घायल हुए लोगों को आनन-फानन में पास ही स्थित रावतभाटा उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से तीन गंभीर रूप से झुलसे लोगों काना पुत्र गौरी लाल गुर्जर, बाबू पुत्र किशन लाल गुर्जर निवासी गुर्जर बस्सी और पप्पू पुत्र अम्बालाल गुर्जर निवासी ईदगाह को कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, गोविन्द पुत्र साधुलाल और एक अन्य घायल का उपचार रावतभाटा अस्पताल में जारी है।
 
जुलूस में मची अफरातफरी
गुर्जर समाज का यह जुलूस महापालेश्वर मंदिर से दोपहर में शुरू हुआ था और देवनारायण मंदिर की ओर जा रहा था। लेकिन उपजिला चिकित्सालय के सामने अचानक हुए इस हादसे ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। तेज धमाके और लोगों के गिरने से कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पूर्व भाजपा प्रवक्ता जानू का प्रहार, आरपीएससी विवाद में राजेंद्र राठौड़ की भूमिका पर उठाए सवाल


चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में जुलूस के दौरान करंट से झुलसे ग्रामीणों को चिकित्सालय में उपचार
 
जनप्रतिनिधियों ने ली जानकारी
घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ ने भी घायलों का हालचाल जाना। बताया जाता है कि इस जुलूस में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed