{"_id":"68bc07e0d5687315970aaa80","slug":"leakage-in-gas-pipeline-causes-panic-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3372662-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: अदाणी गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, गांव में घुसे पानी को निकालने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: अदाणी गैस पाइपलाइन में लीकेज से मचा हड़कंप, गांव में घुसे पानी को निकालने के दौरान हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ शहर के पास एक गांव में अदाणी गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से हड़कंप मच गया। यह हादसा गांव में घुसे पानी को निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरा हुआ। वहीं, चालक मौके से जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गया।
चित्तौड़गढ़ शहर के निकट गैस पाइप लाइन में लीकेज के बाद शुरू हुआ राहत कार्य
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ शहर के निकट बोजुंदा गांव में शनिवार को अदाणी कंपनी की गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दी गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Trending Videos
पानी निकालने के लिए खुदाई के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बरसात के कारण बोजुंदा गांव में सड़क किनारे तालाब जैसी स्थिति बन गई थी। पानी की निकासी के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाना शुरू किया। करीब दो फीट नीचे खुदाई करने पर जेसीबी का प्रहार गैस पाइपलाइन पर पड़ गया। इससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। अचानक गुब्बारों जैसी स्थिति बन गई और गैस पानी में बुलबुले के रूप में निकलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत, चालक मौके से भागा
गैस रिसाव देखते ही जेसीबी चालक मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग भी अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने के कारण गैस ऊपर उठने के बजाय पानी में ही फैलती रही, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- Rajsthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत
प्रशासन और अदाणी टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी बीनू देवल ने रसद विभाग को सूचित किया। प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इसके बाद अदाणी गैस की टीम भी पहुंची और तुरंत गैस सप्लाई बंद कर दी। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
टला बड़ा हादसा
करीब आधे घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की आगजनी नहीं हुई और कोई जनहानि भी नहीं हुई। अधिकारी और तकनीकी टीम लगातार राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Rajsthan News: गहलोत पर शेखावत का हमला, 'गाली देना कांग्रेस के DNA में, मेरी मां पर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी'