Chittorgarh News: मादक पदार्थ तस्करी की काली कमाई से अर्जित 75 लाख की संपत्ति की फ्रीज, ये रहा पूरा मामला
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। तस्करी की काली कमाई से अर्जित संपत्ति को बस्सी थाना पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों की काली कमाई से खरीदी गई अवैध संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में बस्सी थानाधिकारी ने शनिवार को अपराधी मदनलाल जाट द्वारा मादक पदार्थ का व्यापार कर खरीदी अवैध संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा-68 एफ के तहत फ्रीज की। इन संपत्ति के समस्त दस्तावेज संबंधित अथॉरिटी को भेजे हैं। अपराधी की फ्रीज की गई संपत्ति की कीमत करीब 75 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित की गई सम्पति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F (1) के तहत् फ्रीज की जाती है। बस्सी धानाधिकारी मनीष वैष्णव क्षेत्र में रहने वाले मादक पदार्थ तस्करी के आरोपित बलदरखा निवासी मदनलाल पुत्र प्रभुलाल जाट की संपत्ति को फ्रीज किया है। मदनलाल जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे में आरोपित की अर्जित सम्पति की वित्तीय जांच करते हुए अर्जित चल अचल सम्पतियों को चिन्हित किया।
यह भी पढ़ें: गोतस्करी के आरोपी की पुलिस ने शहर में कराई पैदल परेड, 50 हजार का इनाम था घोषित
इसमें सामने आया कि आरोपित ने गांव बलदरखा में एक रिहायशी मकान व कृषि भूमि, एक किया कार, एक बाइक व बस्सी में एक आवासीय प्लॉट जिनकी वेल्युवेशन करीब 75 लाख रुपये होना सामने आया। पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन पर एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपित मदनलाल जाट की सम्पति फ्रीज कराने की कार्रवाई के संदर्भ में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी ग्रामीण शिवप्रकाश टेलर के निर्देशन में बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव ने धारा 68 (F) एनडीपीएस एक्ट के तहत Competent Authority & Administrator SAFEM (FOP) A & NDPS Act. New Dehli के समक्ष इस्तगासा पेश किया।
यह भी पढ़ें: उदयपुर में संभाग स्तरीय आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख की अवैध शराब बरामद
विभाग की ओर से अपराधी मदनलाल की सम्पति को फ्रीज करने के आदेश दिए गए। आदेश की पालना संपत्ति फ्रीज की। वाहनों की फ्रीजिंग की सूचना आरटीओ चित्तौड़गढ़ को दी गई। मामले में कंपिटेन्ट ऑथोरिटी ने फरवरी माह में सुनवाई की गई। कंपिटेन्ट ऑथोरिटी ने थानाधिकारी बस्सी द्वारा पेश किये गये फ्रीजिंग आदेश का अनुमोदन कर स्थाई किया गया। भारत सरकार की ओर से अधिकृत कंपिटेट ऑथोरिटी ने तस्करी से अर्जित की संपत्ति को 75 लाख की मानते हुए फ्रीज करने का आदेश दिया गया। बस्सी पुलिस द्वारा शनिवार को मदनलाल जाट के गांव बलदरखा में उसके मकान के बाहर, कृषि भूमि व प्लॉट पर सम्पति को फ्रीज किए जाने का नोटिस बॉर्ड लगा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.