सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Prices of Zayed crops decreased due to rain

Chittorgarh News: किसानों को रुला रहे तरबूज-खरबूजे, बारिश से बिक्री घटी तो उत्पादन बढ़ा; औंधे मुंह गिरे भाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: मंडी में इन दिनों तरबूज एवं खरबूज की होलसेल बिक्री का आलम यह है की आवक ज्यादा हो रही है। इसके चलते एक किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा। तरबूज से भरा हुआ एक ट्रैक्टर मात्र 2600 से 3000 रुपए के बीच में बिका, जबकि किसान के खेत से मंडी तक तरबूज लाने का किराया ही 2000 बन गया।

Prices of Zayed crops decreased due to rain
सब्जी मंडी में बिक्री के लिए आए तरबूज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में गत दिनों हुई बेमौसम बरसात एवं अंधड़ ने कई किसानों को रुला दिया है। गर्मी के इन दिनों में अमूमन तरबूज एवं खरबूज की खेती की जाती है। लेकिन बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बरसात के कारण बिक्री में कमी आ गई तो वहीं सिंचाई अच्छी हो जाने से उत्पादन बढ़ गया। ऐसे में होलसेल सब्जी मंडी में खरबूज और तरबूज बहुत ही सस्ते दामों पर बिक रहे हैं। किसानों को अपनी इस फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं जिन वाहनों में फसल मंडी में लेकर आते हैं उनका किराया भी नहीं निकल रहा है। इसकी बानगी होलसेल सब्जी मंडी में देखने को मिली है, जिसमें सस्ते दाम पर किसानों को तरबूज बेचने पर मजबूर होना पड़ा है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मई माह में ही बेमौसम बरसात हुई है। तेज अंधड़ के साथ बरसात का दौर कई दिनों तक चला। इससे तापमान में भी उतार चढ़ाव रहा है। गर्मी के मौसम में अमूमन तरबूज एवं खरबूज की खेती होती है। गर्मी से बचने के लिए लोग इनका खूब उपभोग करते हैं। जिले में कई बांध एवं तालाब हैं, जिनके पेटे में तरबूज एवं खरबूज के खूब पैदावार होती है। गत मानसून में कई जलाशय लबालब भर गए थे। ऐसे में इनके पेटे में किसानों ने काफी बुवाई की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल पककर तैयार हुई और बिक्री का समय आया तो किसानों के साथ चोट हो गई। मई माह की शुरुआत से ही जिले के कई क्षेत्रों में बरसात होना शुरू हो गई। बरसात का क्रम भी ऐसा रहा कि सुबह से अपराह्न तक तेज धूप पड़ती तथा शाम होने से पहले ही तेज अंधड़ के बाद बूंदाबांदी शुरू हो जाती। सब्जी सहित तरबूज वा खरबूज की खरीदारी शाम के समय ही होती है। ऐसे में लोग तरबूज एवं खरबूज की खरीदारी नहीं कर पाए।

पढ़ें: रास्ते को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र गंभीर घायल

बरसात का क्रम लगातार चलने से खेतों में सिंचाई अच्छी हो गई और उत्पादन बढ़ गया। इसका असर यह हुआ कि बाजार एवं मंडी में तरबूज एवं खरबूज के ढेर लगने शुरू हो गए तथा भाव में कमी आ गई। इसका असर सीधा किसान की जेब पर गया है। किसान को बहुत ही कम लागत पर तरबूज एवं खरबूज बेचने पड़ रहे हैं। ऐसे में तरबूज एवं खरबूज की फसल इस बार किसानों को रुलाने लगी है। खेतों से तरबूज एवं खरबूज को होलसेल मंडी तक लाने में भी काफी मेहनत लगती है। इसका कारण है कि इस फसल में काफी वजन होता है, जिन्हे बड़े लोडिंग वाहनों से ही लाया जा रहा है। ऐसे में किराया भी काफी लग रहा है।

दो हजार था किराया, 2600 में खाली हुआ ट्रैक्टर
मंडी में इन दिनों तरबूज एवं खरबूज की होलसेल बिक्री का आलम यह है की आवक ज्यादा हो रही है। इसके चलते एक किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा। तरबूज से भरा हुआ एक ट्रैक्टर मात्र 2600 से 3000 रुपए के बीच में बिका, जबकि किसान के खेत से मंडी तक तरबूज लाने का किराया ही 2000 बन गया। ऐसे में किसान का किराया ही निकला। ना तो उसे उसकी मेहनत मिली और ना ही मुनाफा। किसान को उल्टा नुकसान हो गया।

खुदरा भाव में महंगे बिक रहे तरबूज एवं खरबूज
इधर, जानकारी में सामने आया है कि तरबूज एवं खरबूज बाजार में रिटेल में काफी महंगे बिक रहे हैं। वहीं होलसेल मंडी में इनके भाव बहुत ही कम है। ऐसे में जो थड़ी या दुकान लगाकर व्यापार कर रहे हैं, उन्हें तो इस फसल में अच्छा मुनाफा हो रहा है। लेकिन मेहनत करने वाले किसान को कहीं ना कहीं नुकसान उठाना पड़ रहा है

मंडी में इन दिनों तरबूज एवं खरबूज की आवक बढ़ गई है। गत दिनों हुई बरसात के कारण इनका उठाव नहीं हो रहा है तथा उत्पादन ज्यादा हो गया। इससे मूल्य में कमी आई है और कहीं ना कहीं किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके विपरीत बाजार में तरबूज एवं खरबूज अनुपात में काफी महंगे बिक रहे हैं।

किशोर धाकड़, होलसेल व्यवसाई, कृषि मंडी चित्तौड़गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed