सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Crime: Passenger going to Sanwaliyaji Darshan robbed at knife point

Chittorgarh: सांवलियाजी दर्शन को जा रहे यात्री से चाकू की नोंक पर लूट, FIR कराने में काटे दो थानों के चक्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh Crime: पीड़ित मनोज ने बताया कि पहले उन्हें मंडफिया थाने भेजा गया, जहां यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। इसके बाद वह भदेसर थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे यह कहकर वापस मंडफिया भेजा गया कि वारदात का क्षेत्र मंडफिया थाने में आता है। पढ़ें पूरी खबर...।

Chittorgarh Crime: Passenger going to Sanwaliyaji Darshan robbed at knife point
चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाने में पहुंचा लूट का शिकार पदयात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार्मिक आस्था से भरे पदयात्रियों के लिए चित्तौड़गढ़ में सड़क मार्ग अब सुरक्षित नहीं रहा। आसावरामाताजी से सांवलियाजी की ओर पदयात्रा कर रहे पांच यात्रियों में से एक युवक के साथ चाकू की नोंक पर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पदयात्री के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने जब पुलिस की शरण ली, तो उसे दो थानों के चक्कर लगाने पड़े, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी।

Trending Videos

 
तरजेला गांव के पास हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की बताई जा रही है जब खोड़िप गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र चेनराम कुमावत अपने चार साथियों हरीश, पवन, कन्हैयालाल और शुभम के साथ सांवलियाजी के दर्शन को पदयात्रा पर निकले थे। जैसे ही वे आसावरामाताजी से कुछ दूरी पर तरजेला गांव के पास पहुंचे, वहां तीन अज्ञात युवक बिना नंबर की बाइक पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jalore: एक राज छिपाने को पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या की, खुदकुशी का दिया था रूप; इसलिए कबूला जुर्म
 
फिर बदमाशों ने मनोज पर लकड़ी के डंडे से हमला किया और फिर चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। इसके बाद मनोज का मोबाइल छीन कर वे तेजी से फरार हो गए। उस वक्त उसके साथी थोड़ी दूरी पर चल रहे थे और पास ही प्रतापगढ़ के कुछ अन्य पदयात्री भी मौजूद थे, जो मनोज के चिल्लाने पर उसके पास पहुंचे। मनोज ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।
 
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना के तुरंत बाद मनोज ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। साथ ही मंडफिया और भदेसर थानों को भी जानकारी दी गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें- Dholpur News: खदान के पास मिट्टी ढहने से अधेड़ की मौत, बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच
 
मनोज को पहले मंडफिया थाने भेजा गया, जहां उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। इसके बाद वह भदेसर थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे यह कहकर वापस मंडफिया भेजा गया कि वारदात का क्षेत्र मंडफिया थाने में आता है। कई घंटों की मशक्कत और दौड़भाग के बाद अंततः मंडफिया थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed