सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Sarpanch arrested in fake lease case

Chittorgarh News: फर्जी पट्टे के मामले में मंगलवाड़ सरपंच गिरफ्तार, सचिव के जाली हस्ताक्षर कर जारी किए थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्जी पट्टों में और किन-किन व्यक्तियों की संलिप्तता है, इस संबंध में जांच जारी है। सरपंच धनराज मीणा द्वारा अन्य लोगों को भी फर्जी पट्टे जारी किए जाने की शिकायतें थाने पर प्राप्त हुई हैं। 

Sarpanch arrested in fake lease case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवाड़ के सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। मंगलवाड़ थाना पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ में जुटी हुई है।

Trending Videos

 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 3 फरवरी 2023 को डूंगला के ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सिंह मीणा ने मंगलवाड़ थाने पर एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर से प्राप्त पत्र की पालना में पंचायत समिति डूंगला के जांच अधिकारियों द्वारा पट्टों के रिकॉर्ड की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात

उप तहसील कार्यालय मंगलवाड़ से जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक पट्टों के पंजीयन की सूची ली गई। इसका ग्राम पंचायत मंगलवाड़ के रिकॉर्ड से मिलान किया गया। इसमें पाया गया कि शंकरलाल पुत्र भंवरलाल खटीक, मनीष पुत्र छगनलाल सिसोदिया, दिलीप पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल, मांगीलाल पुत्र उकार अहीर, नारायण पुत्र भैरा अहीर, सीताबाई पत्नी हरिराम मीणा एवं चंदा पत्नी ललित भावसार के पट्टे किसी अन्य पट्टा बुक से जारी कर ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे।

ये भी पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात

इनके पंजीयन पर भी असली हस्ताक्षर नहीं थे। पंचायत समिति डूंगला से सरकारी रूप से जारी पट्टा बुक से इन पट्टों को जारी नहीं किया गया था। उक्त पट्टों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे, जो ग्राम विकास अधिकारी के नहीं थे। ग्राम विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना अधिकारी मंगलवाड़ भगवानलाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता की विशेष टीम गठित की गई, टीम ने फर्जी पट्टे जारी करने की जांच की। मामले में मंगलवाड़ के सरपंच ब्रह्मपुरी मंगलवाड़ निवासी धनराज पुत्र हरिराम मीणा को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का पीसी रिमांड प्राप्त किया गया।

आगे की जांच जारी
फर्जी पट्टों में और किन-किन व्यक्तियों की संलिप्तता है, इस संबंध में जांच जारी है। सरपंच धनराज मीणा द्वारा अन्य लोगों को भी फर्जी पट्टे जारी किए जाने की शिकायतें थाने पर प्राप्त हुई हैं। इस संबंध में भी अनुसंधान जारी है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed