सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   The accused caught in opium smuggling in Chittorgarh committed suicide by hanging himself

Chittorgarh News: अफीम तस्करी में पकड़े आरोपित ने लगाई फांसी, शौचालय में जूते की लेस से बनाया था फंदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 14 Feb 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: आरोपित ने शौचालय में ही जूते की लैस से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। यह देख कर नारकोटिक्स की टीम के होश उड़ गए। उसे तत्काल जूते की लेस से हटाया गया और जिला चिकित्सालय लेकर आए। 
 

The accused caught in opium smuggling in Chittorgarh committed suicide by hanging himself
अफीम तस्करी में पकड़े आरोपित ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ की ओर से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़े गए एक आरोपित ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आरोपित चार किलो अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। न्यायालय ने इसे रिमांड पर सौंपा था।

Trending Videos


आरोपित ने शौचालय में जूते की लैस पर लटक कर आत्महत्या की थी। यह देखते ही नारकोटिक्स की टीम सकते में आ गई। इसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारकोटिक्स की टीम ने इसके परिजनों को सूचना दी है, जिनके आने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नारकोटिक्स की टीम ने 10 फरवरी को चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बस्सी के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान भीलवाड़ा पासिंग बाइक से चार किलो अफीम बरामद हुई। इस पर अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/15 के तहत जब्त किया था। मामले में बिजोलिया क्षेत्र में रहने वाले कैलाश धाकड़ को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स की टीम ने इसे न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश पर यह शनिवार तक रिमांड पर था। नारकोटिक्स की टीम इससे लगातार पूछताछ कर रही थी। वहीं शुक्रवार अपराह्न में करीब 4.30 बजे इसने शौचालय जाने की बात कही। नारकोटिक्स कार्यालय परिसर में ही शौचालय बना हुआ है, जिसमें आरोपित बंदी को भेजा था। यह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो टीम को शंका हुई।

टीम ने दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। आरोपित ने शौचालय में ही जूते की लैस से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। यह देख कर नारकोटिक्स की टीम के होश उड़ गए। उसे तत्काल जूते की लेस से हटाया गया और जिला चिकित्सालय लेकर आए।

यहां चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ की टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी है। मृतक के शव को फिलहाल जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी है। परिजनों के आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed