{"_id":"68457fe4ea53fffffc084dcf","slug":"the-bus-hit-the-injured-person-and-the-driver-left-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3037858-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: पहले मारी टक्कर, फिर घायल को घसीटकर सड़क किनारे छोड़कर चला गया बस चालक, तड़प-तड़प कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: पहले मारी टक्कर, फिर घायल को घसीटकर सड़क किनारे छोड़कर चला गया बस चालक, तड़प-तड़प कर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बस चालक ने घायल को सड़क किनारे सरका दिया और बस लेकर आगे बढ़ गया। घायल काफी देर तक तड़पता रहा और समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। यह अमानवीय घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट चौराहे के सामने एक अमानवीयता से भरा हुआ चेहरा सामने आया है। एक निजी बस ने राहगीर को टक्कर मार दी। बाद में घायल को साइड में सरका कर चालक बस को आगे लेकर चला गया। घायल काफी देर तक मौके पर तड़पता रहा। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। अब इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में कोतवाली थाने में भी दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत तीन जून को सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ था। कलक्ट्रेट चौराहे पर पैदल जा रहे एक राहगीर को एक निजी बस ने टक्कर मार दी थी। इस दौरान बूंदाबांदी हो रही थी और सड़क पूरी तरह से गीली थी। बस से टक्कर लगने के बाद घायल दूर उछल कर जा गिरा। बस से चालक नीचे उतरा, जिसने घायल व्यक्ति को सड़क किनारे सरका दिया। बाद में चालक बस को लेकर आगे बढ़ गया।
ये भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही दरिंदे ने दो नाबिलग बहनों से की हैवानियत, हत्या के मामले में काट चुका है सजा
इधर, काफी देर तक घायल मौके पर ही तड़पता रहा। बाद में राहगीरों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उसकी पहचान चित्तौड़गढ़ शहर की उपनगरीय बस्ती रामदेवजी का चंदेरिया निवासी रणजीत सिंह (60) पुत्र नानूसिंह सोलंकी के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां रणजीत सिंह की मौत हो गई। पहले तो परिवार के लोग बीमारी को कारण मान रहे थे, लेकिन बाद में जांच शुरू की तो सामने आया कि रणजीत सिंह को बस ने टक्कर मारी थी तथा चालक ने लापरवाही दिखाते हुए उसे सड़क किनारे सरका आगे बढ़ गया। इस संबंध में मृतक के भाई राधेश्यामसिंह ने निजी बस के चालक के खिलाफ कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें- श्रद्धालुओं के लिए बंद किया त्रिनेत्र गणेश मार्ग, रणथंभौर दुर्ग में फिर बढ़ा टाइगर मूवमेंट
कोतवाली थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। मृतक रणजीत सिंह के भांजे चित्तौड़गढ़ शहर में रहने वाले रणवीर सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय से सुबह करीब 9 बजे मामा के भर्ती होने की जानकारी मिली थी। इस पर छोटे मामा सहित अन्य परिजन चिकित्सालय पहुंचे। उस समय मामला बीमारी का लग रहा था लेकिन बाद में जांच की तो दुर्घटना का मामला सामने आया। इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।
फुटेज ने खोले राज, वरना रह जाता राज
जानकारी में सामने आया कि दुर्घटना का यह मामला सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया, वरना रणजीत सिंह की मौत का कारण राज बन कर रह जाता। करीब 3 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इसके आधार पर परिजनों ने निजी बस के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के दिन शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था।
Trending Videos