सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   There was a stir after the fire incident in the district hospital

Chittorgarh News: जिला चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में आग से मचा हड़कंप, एसी में शॉर्ट सर्किट से हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhitorgarh: लोगों ने बताया कि अच्छी बात ये रही कि आग चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में लगी थी। सामान्य वार्ड में लगी हुई होती हादसा बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग में हुवे नुकसान का आंकलन भी नहीं हुआ है।

There was a stir after the fire incident in the district hospital
राजकीय चिकित्सालय में आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। यहां वार्ड के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और दमकल मंगवा कर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि जिला मुख्यालय के श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में बने कॉटेज वार्ड में एयर कंडीशनर चालू करने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गर्मी को देखते हुए चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड के कक्ष क्रमांक 11 में स्टाफ ने एयर कंडीशनर की जांच के लिए जैसे ही स्विच ऑन किया, तभी स्पार्किंग हो गई। स्टाफ ने भी तत्काल स्विच बंद किया, लेकिन स्पार्किंग से आग फैल गई। इस दौरान पास के दो कमरों में मरीज थे, जिन्हें तत्काल वहां से निकाल लिया गया। वहीं धुआं उठता देख लोग भी कॉटेज वार्ड की और पहुंचे। कॉटेज वार्ड के स्टाफ ने जिला चिकित्सालय के प्रभारी और नगर परिषद को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जयपुर बम ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला, चार दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

वहीं अस्पताल के भीतर लगे फायर स्ट्रिंगर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने पर नगर परिषद की दो दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि हादसे में किसी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई है। लेकिन आग लगने की सूचना से जिला चिकित्सालय परिसर में हड़कंप मच गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश वैष्णव, चिकित्सालय के उप नियंत्रक डॉ मनीष वर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर विजय शर्मा डॉक्टर राकेश करसोलिया सहित अस्पताल का स्टाफ तत्काल आग बुझाने के प्रयास में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed