सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Two accused arrested for raping a minor after taking her to a cafe

Chittorgarh News: कैफे लेजाकर दुष्कर्म कर खींचे नाबालिग के फोटो, बार-बार की हैवानियत, फिर दोस्त को सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पहले आरोपी ने नाबालिग के फोटो खींच लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल कर दरिंदगी करता रहा। इतना ही फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी के दोस्त ने भी पीड़िता का शोषण किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है।

Chittorgarh News: Two accused arrested for raping a minor after taking her to a cafe
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक नाबालिग किशोरी के साथ में कैफे के अन्दर दुष्कर्म करने वाला आरोपित के दोस्त ने भी पीड़िता के साथ हैवानियत की। शहर की सदर थाना चित्तौडगढ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। आरोपित पीड़िता के साथ पढ़ता था और कैफे में ले जाकर फोटो खींच लिए थे।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत चार जून को पीड़िता ने सदर थाने पर रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि सौम्य अग्रवाल नाम का लड़का उसके साथ सेन्ट्रल अकेडमी स्कूल में पढ़ता था। इस दौरान सौम्य अग्रवाल उसको बहला फुसला कर सैंथी में स्थित बाल्टाज कैफे ले गया। यहां आरोपी ने उसके फोटो खींच लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित सौम्य अग्रवाल उससे लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही दरिंदे ने दो नाबिलग बहनों से की हैवानियत, हत्या के मामले में काट चुका है सजा

वर्ष 2024 में राघव काबरा जोकि सौम्य अग्रवाल का दोस्त है। उससे मुलाकात हुई। रिपोर्ट में बताया कि गत 09 मई को वह जब शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक होटल के अन्दर शादी के कार्यक्रम में गई थी। यहां पर आरोपित राघव काबरा ने सौम्य अग्रवाल और उसके बीच के संबंध की बात बता उसके घर वालों को बताने की धमकी दी। बाद में प्रार्थिया को होटल के एक कमरे में बुलाकर आरोपी राघव काबरा ने उसके साथ में दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना को गंभीरता से लेकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश सदर थानाधिकारी को दिए।

सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने घटना में पीड़िता के साथ में दुष्कर्म करने के आरोपियों की तलाश कर पूछताछ की। मामले में चित्तौड़गढ़ शहर के हाउसिंग बोर्ड कुम्भानगर निवासी सौम्य अग्रवाल पुत्र मनोज और हर्षनगर चामटीखेडा रोड चित्तौड़गढ़ निवासी राघव पुत्र गोविन्द काबरा को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मौका तस्दीक कराने में लगी है। साथ ही पीड़िता के सोमवार को न्यायालय में बयान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed