सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Chaos Over Toll Tax, Armed Miscreants Vandalize Server Room After Assaulting Toll Staff

Chittorgarh News: टोल टैक्स को लेकर बवाल, हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर मचाया तांडव, सर्वर रूम में तोड़फोड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

टोल चुकाने को लेकर हुए विवाद में कुछ हथियार बंद बदमाशों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट कर टोल रूम और सर्वर रूम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Chittorgarh News: Chaos Over Toll Tax, Armed Miscreants Vandalize Server Room After Assaulting Toll Staff
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश
विज्ञापन

विस्तार

जिले के निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र में आने वाले धीनवा टोल पर शुक्रवार शाम को टोल राशि को लेकर विवाद हो गया। वैन में आए आरोपियों और इनके साथियों ने टोल नाके पर जमकर तोड़-फोड़ की और टोल बूथ के सर्वर रूम को नुकसान पहुंचाया। हमले से डरे टोलकर्मी बूथ छोड़कर मौके से भाग छूटे। इस संबंध में निंबाहेड़ा सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos


जानकारी में सामने आया है कि चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर सदर थाना इलाके में धीनवा गांव के पास आरएसआरडीसी का टोल बूथ है। यहां पर शुक्रवार देर शाम वैन चालक और उसके साथी पहुंचे। यहां ड्यूटी पर बैठे टोलकर्मी ने जब इनसे टोल राशि मांगी तो वैन में सवार आरोपियों ने टोल राशि देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर यहां विवाद हो गया। टोलकर्मी ने बिना टोल चुकाए यहां से वाहन चालक के जाने की जिद पर टोल के सुपरवाइजर को बुलाया। इस पर वैन चालक ने भी अपने किसी परिचित को मोबाइल कर मौके पर बुलाया। इसके कुछ ही देर बाद लट्ठ और सरिए आदि लेकर एक दर्जन युवक मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारबंद लोगों को देखकर टोलकर्मियों ने तत्काल माजरा समझकर अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले। इधर आरोपियों ने आते ही टोल बूथ पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने टोल प्लाजा के सर्वर रूम में घुसकर यहां पर भी जमकर तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद आरोपित मौके से भाग छूटे। 

घटना की सूचना तत्काल निंबाहेड़ा सदर थाने दी गई। साथ ही आरएसआरडीसी यूनिट उदयपुर के परियोजना अधिकारी लोकेश कुमार मीणा को टोलकर्मियों ने सूचित कराया। इस पर टोल मैनेजर की सहायता से सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यहां थाने पर दी गई रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति के नुकसान हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी की ओर से नामजद रिपोर्ट थाने पर दी गई है। निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

 

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश।

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश

 

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश।

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश

 

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश।

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना इलाके में टोल नाके पर तोड़ फोड़ करते बदमाश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed