फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Court Orders ₹1.11 Crore Compensation for Deceased Official’s Family

Rajasthan: 5 साल बाद मिला इंसाफ! हादसे में जान गंवाने वाले अधिकारी के परिवार को 1.11 करोड़ रुपये का मुआवजा

Fri, 24 Jul 2026 08:10 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

Rajasthan News: नागौर की अदालत ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पंचायत प्रसार अधिकारी अशोक कुमार सैन के परिवार को 1 करोड़ 11 लाख 14 हजार 226 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। बीमा कंपनी को दावा याचिका की तिथि से भुगतान तक 7% वार्षिक ब्याज भी देना होगा। इसे जिले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजे का पहला मामला बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Court Orders ₹1.11 Crore Compensation for Deceased Official’s Family
मृतक अशोक सैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में सड़क दुर्घटना के एक बहुचर्चित मामले में न्याय की जीत हुई है। जायल स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास राम चौधरी की अदालत ने 5 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इंश्योरेंस कंपनी को पीड़ित परिवार को 1 करोड़ 11 लाख 14 हजार 226 रुपये का मुआवजा चुकाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दावा याचिका दायर करने की तिथि से राशि के भुगतान तक 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण पर जाते समय हुआ था दर्दनाक हादसा
यह दुर्घटना 21 अप्रैल 2021 को हुई थी। नागौर जिला परिषद में पंचायत प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत अशोक कुमार सैन अपनी मोटरसाइकिल से मुंडवा निरीक्षण के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक को भीषण टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


कोर्ट ने आय और आश्रितों को आधार बनाकर तय किया मुआवजा
अदालत ने 19 पन्नों के अपने विस्तृत आदेश में मृतक की मासिक आय, शेष सेवा अवधि और आश्रितों की संख्या को ध्यान में रखते हुए मुआवजे का निर्धारण किया। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ओमप्रकाश सैन के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम के तहत नागौर जिले का यह पहला मामला है, जिसमें न्यायालय ने 1 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 सदस्यों के बीच इस तरह बांटी जाएगी राशि
अदालत ने परिवार के भरण-पोषण को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की राशि का पारदर्शी विभाजन किया है। 40% हिस्सा मृतक की पत्नी सुमन को दिया जाएगा। 10-10% हिस्सा दोनों पुत्रियों, दो नाबालिग बच्चों तथा वृद्ध माता शांति देवी और पिता हनुमानराम को मिलेगा।


यह भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार पर सरकार का इनाम!' शिक्षा सचिव के तबादले पर CJP का हमला, दीपके बोले- संघर्ष जारी रहेगा

सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए बनी मिसाल
यह ऐतिहासिक फैसला न केवल अशोक कुमार सैन के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा, बल्कि सड़क हादसों में अपनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों के कानूनी अधिकारों को भी मजबूती देगा। साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुआवजा दावों में यह फैसला एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed