पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Bus Accident Cigarette Cartons in Bus Luggage Compartment Allegedly Fueled Fire

Rajasthan Bus Accident: दावा- बस की डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स, इसी वजह से आग तेज धधकी; अब तक आठ की मौत

Wed, 01 Jul 2026 10:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा/इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

Rajasthan Bus Accident: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराने के बाद आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत और 21 लोग घायल हुए। आग इतनी तेज कैसे भड़की, आइये जानते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Bus Accident Cigarette Cartons in Bus Luggage Compartment Allegedly Fueled Fire
दौसा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन

कब हुआ हादसा?
दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के अनुसार हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों में छह लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद बस में तेजी से आग फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

दावा- सिगरेट के पैकेट रखे थे
स्थानीय लोगों का दावा है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट रखे थे, जिससे आग तेजी से भड़क गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। एसपी ने बताया कि अब तक केवल नौ घायलों की पहचान हो सकी है। अन्य यात्रियों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराकर धधकी, आठ की मौत; सीएम भजनलाल ने जताया दुख


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की
सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

अशोक गहलोत ने जताया दुख
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा जिले में दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed