फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   The enthusiasm of the devotees remained intact even in the torrential rain Lord Jagannath grand Rath Yatra

काम की खबर: बांदीकुई को मिलेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का सीधा कनेक्शन, द्वारापुरा में बनेगा कट; मिलेगी राहत

Mon, 20 Jul 2026 05:32 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 05:32 PM IST
सार

दौसा के बांदीकुई क्षेत्र के लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। द्वारापुरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया कट बनाया जाएगा। 14.02 करोड़ रुपये की इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कट बनने से 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर और समय दोनों बचेंगे।

विज्ञापन
The enthusiasm of the devotees remained intact even in the torrential rain Lord Jagannath grand Rath Yatra
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े बांदीकुई क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेसवे पर आवागमन के लिए नया कट (इंटरचेंज कनेक्शन) बनाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने द्वारापुरा गांव के पास कट निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना पर करीब 14.02 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 12 महीने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


अभी नहीं है सीधी सुविधा
वर्तमान में बांदीकुई क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीधे चढ़ने या उतरने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक्सप्रेसवे का उपयोग करने के लिए लोगों को दौसा के भांडारेज या अलवर के पिनान तक करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव का एलान: 17 अगस्त को शेड्यूल, सितंबर से मतदान प्रक्रिया; नवंबर तक पूरा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के प्रयासों से मिली मंजूरी
बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा लंबे समय से इस क्षेत्र को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग कर रहे थे। उनके प्रयासों के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब एक वर्ष पहले द्वारापुरा गांव के पास कट निर्माण को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, इसके बाद निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। करीब 10 दिन पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दौरे के दौरान विधायक टांकड़ा ने पिनान रेस्ट एरिया में उनसे मुलाकात कर इस मुद्दे को दोबारा उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने एक माह के भीतर निविदा प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

14 जुलाई से शुरू हुई निविदा प्रक्रिया
NHAI ने 14 जुलाई 2026 से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 1 सितंबर 2026 को टेंडर खोले जाएंगे। द्वारापुरा में कट बनने के बाद बांदीकुई क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे उन्हें भांडारेज या पिनान तक लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और यात्रा का समय व दूरी दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed