बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   dausa khuri kalan rural service camp self immolation attempt encroachment dispute

Dausa: अतिक्रमण से परेशान युवक ने शिविर में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, प्रशासन ने तुरंत हटवाया कब्जा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:10 PM IST
dausa khuri kalan rural service camp self immolation attempt encroachment dispute
दौसा जिले के ग्राम खुरी कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रास्ते पर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से नाराज एक युवक ने अधिकारियों के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शिविर में मौजूद अधिकारियों और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके शरीर पर डाला गया पेट्रोल साफ कर दिया, जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर विवाद का समाधान कराया।

रास्ते के अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से परेशान था युवक
जानकारी के अनुसार, परिवादी सीताराम लंबे समय से रास्ते के विवाद से परेशान था। उसका आरोप है कि उसने पहले भी कई बार प्रशासन को शिकायत देकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति की।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हवेली में दफन खजाना मिलने का दावा, मालिक ने ठेकेदार पर सोने-चांदी की संपत्ति हड़पने का केस कराय

सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित होकर उठाया कदम
पीड़ित सीताराम ने बताया कि रास्ते की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाए जाने से वह लगातार परेशान था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचीं तहसीलदार और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दौसा तहसीलदार रश्मि शर्मा और सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित को मौके पर ही राहत दिलाने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने बनाई टीम, जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण
घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद रास्ते के विवाद का समाधान कराया गया और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को सुचारू कराया गया।

कार्रवाई के बाद शांत हुआ मामला
प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई और हंगामा शांत हो गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। समय रहते लोगों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour: दिल्ली जा रहे हिमाचल के किसानों को पानीपत में रोका, तरसेम सिंह सग्गी बोले- 'इमरजेंसी जैसे हालात'

21 Jul 2026

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21 Jul 2026

अमेठी में एआरटीओ कार्यालय के पास अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त, गुमटियां हटाईं

21 Jul 2026

परीक्षाओं में धांधली से आहत युवाओं का सड़कों पर दिखा आक्रोश, बोले-इस्तीफा दें केंद्रीय शिक्षा मंत्री

21 Jul 2026

VIDEO: एडीए के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, टोल प्लाजा पर पुलिस से भिड़ंत के बाद रमाडा की ओर कूच

21 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: किसानों के आगे बेबस दिखी पुलिस, बैरियर तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

21 Jul 2026

किसानों के विरोध प्रदर्शन से गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात ठप, लगा लंबा जाम

21 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: रेलवे दुर्घटना में 50 वर्षीय शख्स की मौत, परिजन धक्का देने का जता रहे अंदेशा

21 Jul 2026

फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय कराटे चैंपियनशिप शुरू, 300 खिलाड़ी दिखा रहे दम

21 Jul 2026

स्कूली बच्चे खेल प्रतियोगिता के लिए मेडिकल बनवाने को दर-दर भटक रहे

21 Jul 2026

पंजाब कैबिनेट की बैठक में लगी मानसून सत्र की तारीख पर मुहर

दिल्ली महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, एक्सप्रेसवे जाम, पंजाब-हरियाणा में ट्रैफिक प्रभावित

Rain In Mandla: उफनाए नाले में बहे बाइक सवार दो युवक, ग्रामीणों ने एक को बचाया; दूसरा 2KM दूर तक बह गया

21 Jul 2026

Shahjahanpur: जौहर विश्वविद्यालय का भवन तोड़ने के आदेश का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

21 Jul 2026

Video: जलभराव और बदहाल सड़कों से त्रस्त लोगों का अनोखा प्रदर्शन, गंदे पानी में उतरकर जताया विरोध

21 Jul 2026

फरीदकोट में ऑनर किलिंग, ढाई महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती की मिली लाश

तेज बारिश के कारण कई क्रिकेट मुकाबले रद्द, मैदानों में भरा पानी

21 Jul 2026

Pilibhit News: जल ही जीवन का आधार... एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई संरक्षण की शपथ

21 Jul 2026

बदला मौसम, जिला अस्पताल पहुंचे 1477 मरीज

21 Jul 2026

शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही भाजपा-रणवीर

21 Jul 2026

मेडिकल कॉलेज गेट के पास सड़क किनारे लगा अतिक्रमण हटाया गया

21 Jul 2026

जीरो डोजर बच्चों की संख्या घटाने पर जोर

21 Jul 2026

खाद लेने को समितियों पर उमड़े किसान

21 Jul 2026

शास्त्री चौक पर बनेगा नगर निगम का वेंडिंग जोन

21 Jul 2026

झज्जर में कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन; आंगनबाड़ी कर्मचारियों के वेतन और युवाओं पर लाठीचार्ज का विरोध

खैर में किन्नर गुरु नीलम के घर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

21 Jul 2026

कानपुर: 24 घंटे मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

21 Jul 2026

कानपुर: हैलट जच्चा-बच्चा अस्पताल में 20 बेड का एचडीयू शुरू, गंभीर प्रसूताओं को मिलेगी 24 घंटे निगरानी

21 Jul 2026

कानपुर: कुरसौली गांव में खुली पंचायत के दावों की पोल, नाले की सफाई न होने से ओवरफ्लो हुआ पानी

21 Jul 2026

जालंधर में सुच्ची पिंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएपी जवान की मौत

21 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed