{"_id":"6a5f29a1569110b41d08683c","slug":"video-pap-jawan-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-near-suchi-pind-in-jalandhar-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सुच्ची पिंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएपी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सुच्ची पिंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएपी जवान की मौत
सुच्ची पिंड के निकट देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की 27वीं बटालियन में तैनात एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एस एस एफ) और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, राज कुमार बाइक पर किसी निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सुच्ची पिंड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने शव सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर एस एस एफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और संबंधित थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।