सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   police took out procession criminals took out arrogance apologized at place where they committed crime

Dausa: जहां काटा था बुजुर्ग महिला का कड़ा, वहीं हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए बदमाश! दौसा पुलिस ने निकाली हेकड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Dausa: दौसा जिले के गुढ़ा कटला में पुलिस ने बुजुर्ग महिला के कड़े काटने के आरोप में गिरफ्तार दो बदमाशों का जुलूस निकाला। आरोपियों से वारदात वाली जगह पर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

police took out procession criminals took out arrogance apologized at place where they committed crime
आरोपियों का जुलूस निकलती दौसा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खाकी ने इन दिनों अपराध पर नियंत्रण करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सबक सिखाया जा रहा है। ऐसा ही एक जुलूस सोमवार को गुढ़ा कटला में निकाला गया। जिले में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुढ़ा कटला पुलिस ने जुलूस निकालकर अपराधियों से माफी मंगवाई। बसवा पुलिस ने शुक्रवार को बुजुर्ग महिला के कड़े काटने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें गुढ़ा कटला निवासी 25 वर्षीय महेश प्रजापत और महवा के रूध का नगला निवासी 20 वर्षीय देवीराम प्रजापत शामिल हैं।



बदमाशों का वारदात वाली जगह निकाला गया जुलूस
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चांदी का कड़ा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का कस्बे में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने नारे लगाकर पुलिस का जोरदार स्वागत किया, वहीं आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’  
जुलूस के दौरान बदमाश घुटनों के बल चलते नजर आए। बसवा थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि जिस जगह आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था, उसी स्थान पर वे हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। जुलूस के दौरान आरोपी लगातार कहते रहे, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”
विज्ञापन
Trending Videos


200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर जिले में हुई चोरी की घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल की मदद से पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: ढाबे में रोटी नहीं, बिकता था नशा! बुलडोजर चला तो मलबे में बदल गया भंवरलाल का अड्डा

ग्रामीणों ने पुलिस टीम का किया स्वागत
शुक्रवार शाम कस्बे में बड़ी संख्या में लोग आरोपियों को देखने के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने मकानों की छतों पर चढ़कर पुलिस प्रशासन के समर्थन में नारे लगाए और पुलिस टीम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed